Ayodhya News : इलाज के दौरान डीएम के अर्दली की मौत,हुआ पोस्टमार्टम 

Ayodhya News: डीएम के अर्दली ने किसी जहरीले पदार्थ का  कर लिया था सेवन अयोध्या। जिलाधिकारी के अर्दली 48 वर्षीय रमेश यादव की इलाज के दौरान दर्शननगर मेडिकल कालेज में मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन के मेमो पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार के हवाले किया है। कैंट थाना क्षेत्र के पलिया शाहबादी के जियाई का पुरवा निवासी डीएम के अर्दली रमेश यादव ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया…

Read More

Congress Victory: दतिया और बांकीपुर चुनाव में कांग्रेस की जीत पर जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

Congress Victory: दतिया और बांकीपुर चुनाव में कांग्रेस की जीत पर गोसाईंगंज में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई गोसाईंगंज, अयोध्या। दतिया व बांकीपुर चुनाव में कांग्रेस पार्टी की धमाकेदार विजय पर कांग्रेसियों नेगोसाईंगंज कस्बे में जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल सीजर की अगुवाई में जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर आतिशबाजी के साथ सबका मुंह भी मीठा कराया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वरदास जायसवाल ने कहा कि भाजपा की तानाशाही से आज जनता पूरी तरह से त्रस्त है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है।जनता अब बदलाव चाह रही है…

Read More

Ayodhya News : डीएम के अर्दली ने खाया जहरीला पदार्थ,गंभीर हाल में मेडिकल कॉलेज रेफर

Ayodhya News : पुलिस कर रही मामले की जांच, परिजनों से पूछताछ और अन्य पहलुओं की भी कर रही पड़ताल अयोध्या। जिलाधिकारी अयोध्या के अर्दली 48 वर्षीय रमेश यादव ने रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दर्शननगर स्थित राजर्षि दशरथ स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना…

Read More

Ayodhya Crime News : वाहन चोर गिरोह का खुलासा,आठ बाइक और पार्ट्स बरामद

Ayodhya Crime News : चोरी किए वाहनों के पार्ट्स अलग कर पुर्जों को बेचता था गिरोह अयोध्या। जनपद की इनायतनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय एक वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह दो पहिया वाहनों को चोरी कर इनके पार्ट्स अलग कर पुर्जों को बेचता था। पुलिस ने गिरोह के पास से आठ बाइक और अन्य पार्ट्स बरामद किए हैं। दर्ज वाहन चोरी के मामलों में पकड़े गए आरोपियों का चालान किया है। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक देहात बलवंत चौधरी ने बताया कि इनायतनगर थाना क्षेत्र में…

Read More

Sapa Protest: सपा सांसद के अपमान पर बिफरी सपा,  प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Sapa Protest: सपा नेता बोले – 2027 के चुनाव में दलित समाज भाजपा को दिखाएगा आईना, बनेगी सपा की सरकार अयोध्या। संसद परिसर में कांग्रेस सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा पहनकर किया गया प्रदर्शन अब तूल पकड़ता जा रहा है। संसद परिसर में हुए प्रदर्शन के खिलाफ अयोध्या में सपा सांसद अवधेश प्रसाद के पोस्टर पर जूते चप्पल चलाए जाने के विरोध में सोमवार को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सपा सांसद को अपमानित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की…

Read More

सावन का सोमवार: बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हुई रामनगरी 

सावन का सोमवार: सावन के पहले सोमवार पर बड़ी संख्या में रामनगरी पहुंचे श्रद्धालुओं ने किया भोले बाबा का अभिषेक श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के लिए गए पुख्ता इंतजाम अयोध्या। सावन महीने के पहले सोमवार को रामनगरी में हर तरफ केवल बोल बम के जयकारों की गूंज रही, जिधर देखे उधर बोले बाबा के भक्त उनका जलाभिषेक करने के लिए उत्साहित दिखे। रामनगरी के नागेश्वरनाथ मंदिर, क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। रामनगरी ही नहीं जिले ग्रामीणचलों में ही शिवालयों…

Read More

Ayodhya News : विकसित भारत के लिए युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प 

Ayodhya News : सुना प्रधानमंत्री का उद्बोधन, देखा लाइव  अयोध्या। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत नशा मुक्ति फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। जय देवनाथ बाबा राजा भैया शिक्षण संस्थान, देवनाथन, पिरखौली, सोहावल में आयोजित इस कार्यक्रम में अभियान के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्घाटन और उद्बोधन का लाईव प्रसारण हुआ। इस अवसर पर युवाओं ने विकसित भारत के लिए नशे से दूर रहने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया। अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

Read More

Ayodhya News : सावन मेला और कावड़ यात्रा को लेकर अतिक्रमण अभियान के दौरान ठेला संचालक की मौत

Ayodhya News : पत्नी का आरोप, प्रवर्तन दल ने दौड़ाया था अयोध्या। रामनगरी के ऐतिहासिक सावन झूला मेला और कावड़ यात्रा को लेकर रामनगरी में चल रही अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक संगीन आरोप सामने आया है। आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही से एक पानी बेचने वाले ठेला संचालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार प्रांत निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। प्रकरण में मृतक की पत्नी का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रवर्तन दल के कर्मियों ने डंडा लेकर उसके पति को दौड़ाया।…

Read More

Crime News : शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार

Crime News : पड़ोसी जिले अंबेडकरनगर की महिला ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट  अयोध्या। जनपद की नगर कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण और डीएनए सैंपलिंग करवा चालान किया है। प्रकरण में मूल रूप से पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली और यहां नगर कोतवाली के नवीन मंडी क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी । आरोप लगाया…

Read More

कार्यकर्ता सम्मेलन: हैदरगंज में जनवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने योगी सरकार को घेरा

कार्यकर्ता सम्मेलन: हैदरगंज में जनवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप बीकापुर, अयोध्या। जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान ने योगी सरकार पर कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “जीरो टॉलरेंस” का दावा करने वाली सरकार प्रदेश में गुंडे-माफियाओं पर नियंत्रण पाने में विफल रही है। विधानसभा गोसाईगंज के बेला रामबाग में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. चौहान ने कहा कि सरकार की नाकामी के चलते पूरे प्रदेश में…

Read More