Ayodhya News : इलाज के दौरान डीएम के अर्दली की मौत,हुआ पोस्टमार्टम 

Spread the love

Ayodhya News: डीएम के अर्दली ने किसी जहरीले पदार्थ का  कर लिया था सेवन

अयोध्या। जिलाधिकारी के अर्दली 48 वर्षीय रमेश यादव की इलाज के दौरान दर्शननगर मेडिकल कालेज में मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन के मेमो पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार के हवाले किया है।

कैंट थाना क्षेत्र के पलिया शाहबादी के जियाई का पुरवा निवासी डीएम के अर्दली रमेश यादव ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया था,जहां से इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उनको समुचित इलाज के लिए दर्शननगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान अर्दली की मौत हो गई।

बताया गया कि रमेश यादव की इन दिनों रात्रिकालीन ड्यूटी चल रही थी। घटना के समय वह अपने घर पर ही थे। इसी दौरान उन्होंने जहरीला पदार्थ संभवतः घर में रखे सल्फास का सेवन कर लिया। रमेश यादव की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मेमो अयोध्या कोतवाली पुलिस को भेजवाया।

पारिवारिक कलह को माना जा रहा कारण 

डीएम के अर्दली ने किस कारण जहरीला पदार्थ खाया,इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रथमदृष्टया पुलिस पारिवारिक कलह को घटना की वजह मानकर जांच कर रही है। मामले में सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जानकारी के बाद पुलिस को परिजनों से पूछताछ और घटना के कारणों की जांच पड़ताल में लगाया है। मौत की वजह की स्पष्ट जानकारी के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

 


Spread the love

Related posts