Congress Victory: दतिया और बांकीपुर चुनाव में कांग्रेस की जीत पर जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

Spread the love

Congress Victory: दतिया और बांकीपुर चुनाव में कांग्रेस की जीत पर गोसाईंगंज में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

गोसाईंगंज, अयोध्या। दतिया व बांकीपुर चुनाव में कांग्रेस पार्टी की धमाकेदार विजय पर कांग्रेसियों नेगोसाईंगंज कस्बे में जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल सीजर की अगुवाई में जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर आतिशबाजी के साथ सबका मुंह भी मीठा कराया गया।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वरदास जायसवाल ने कहा कि भाजपा की तानाशाही से आज जनता पूरी तरह से त्रस्त है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है।जनता अब बदलाव चाह रही है जिसकी शुरुआत दतिया व बांकीपुर से हो गयी है। हम वहां की जनता का आभार ब्यक्त करते है।

उक्त अवसर पर पूर्व प्रत्याशी शारदा देबी जायसवाल, जिला महासचिव अहमद कुरैशी, जिला मंत्री व पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी शमा परवीन, नगर अध्यक्ष विजय मद्धेशिया, शकील रहमानी, भगौती प्रसाद, इकबाल हुसैन, रमेश कोरी, भारत वर्मा सहित तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts