Ayodhya news: पुलिसकर्मियों को सिखाए गए CPR और BLS के गुर…

Spread the love

पुलिस लाइन में आयोजित हुआ “सीपीआर, बीएलएस एण्ड हेल्थ अवेयरनेस टॉक” कार्यक्रम

अयोध्या। पुलिस लाइन के आर टी सी सभागार में “CPR” “BLS Training and Health Awareness Talk” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Indian Medical Association (IMA) और मेदांता हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें अयोध्या जनपद से बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं और जीवन रक्षक तकनीकों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा पुलिसकर्मियों को CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) और BLS (Basic Life Support) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप मर डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता मौजूद रहे। इसके साथ ही Indian Medical Association के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में Health Awareness को लेकर पुलिसकर्मियों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित खानपान और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण भविष्य में आपात परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने में बेहद सहायक साबित होंगे।

कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में शुरुआत चंद मिनट महत्वपूर्ण

डॉक्टरों ने बताया कि Cardiac Arrest की स्थिति में शुरुआत के चंद मिनट बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इसे मे यदि समय रहते सही तरीके से सीपीआर दिया जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने Dummy Model के माध्यम से पुलिसकर्मियों को CPR देने की व्यावहारिक ट्रेनिंग भी दी।

पुलिस कर्मियों को प्राथमिक चिकित्सा और जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी होना जरूरी

डॉक्टरों ने बताया कि सड़क दुर्घटना, Heart Attack तथा अन्य आपात स्थितियों में पुलिस विभाग को सबसे पहले सूचना मिलती है और पुलिसकर्मी ही अक्सर सबसे पहले मौके पर पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें प्राथमिक चिकित्सा और जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी होना आवश्यक है। डाक्टरों ने प्रशिक्षण के दौरान मरीज को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाने और घबराहट से बचने की सलाह भी दी गई।


Spread the love

Related posts