गोसाईगंज को मिली करोड़ों के विकास योजनाओं की सौगात

विकास योजनाओं की सौगात: 6 जून को विधायक अभय सिंह करेंगे शिलान्यास, लोकार्पण एवं भूमि पूजन गोसाईगंज अयोध्या। नगर पंचायत गोसाईगंज में विकास कार्यों की एक और ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। दिनांक 06 जून 2026 को सायं 4:00 बजे नगर पंचायत कार्यालय परिसर में क्षेत्रीय विधायक अभय सिंह करोड़ों रुपये की जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ करेंगे। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. विजयलक्ष्मी जायसवाल, सभासदगण, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहेंगे। नगर पंचायत के लगभग तीन वर्ष के कार्यकाल में अध्यक्ष…

Read More

कुमारगंज कृषि विवि के कालिंदी छात्रावास में फंदे से लटका मिला वेटरनरी छात्र

कुमारगंज कृषि विवि: पहले भी दो छात्रों का इसी तरह लटका मिला था शव, कुलपति ने दिया काउंसलिंग का निर्देश अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में फिर एक छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला है। पहले भी इस तरह की दो घटनाएं प्रकाश में आ चुकी है। मामले की जानकारी के बाद नवागत कुलपति ने प्रशासन को छात्रों की काउंसलिंग कराने का निर्देश जारी किया है। मृतक आकाश सोनकर (19 वर्ष) पुत्र अवधेश सोनकर निवासी थाना घोसी, जनपद मऊ कृषि विश्वविद्यालय के…

Read More

“एक पेड़ माँ के नाम”: विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

“एक पेड़ माँ के नाम”: विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण गोसाईंगंज अयोध्या। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने गोसाईंगंज नगर पंचायत में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन बूथ स्तर पर किया। कार्यक्रम के अंतर्गत चेयरमैन प्रतिनिधि उत्कर्ष शेखर जायसवाल की अगुवाई में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित एवं संवर्धित करने का संकल्प लिया तथा लोगों से अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास के क्षेत्रों…

Read More

बिजली संकट: अघोषित बिजली कटौती को लेकर आम आदमी ने जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन 

बिजली संकट: अघोषित बिजली कटौती को लेकर आम आदमी ने जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन  अयोध्या। प्रदेश में बिजली संकट सहित अन्य मुद्दों को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया है। साथ इसका समाधान कराए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा है। आम आदमी पार्टी ने अघोषित बिजली कटौती बंद करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली दरों में वृद्धि पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर एवं फर्जी बिलिंग की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रदेशवासियों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने की…

Read More

संदिग्ध मौत की होगी जांच: एक माह बाद कब्र से निकाला गया किशोरी का शव

संदिग्ध मौत की होगी जांच: एक माह बाद कब्र से निकाला गया किशोरी का शव बीकापुर, अयोध्या। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र से विचलित करने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां करीब एक महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में दफन की गई एक 13 वर्षीय किशोरी के शव को कब्र से बाहर निकाला गया है। भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ कब्र की खुदाई कर फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई व डीएम के कड़े और विशेष आदेश…

Read More

शोक समाचार: बीमारी के चलते ग्राम प्रधान का हुआ निधन, अंतिम संस्कार आज

शोक समाचार बीकापुर। विकासखंड क्षेत्र के मीतनपुर निवासी प्रधान/ प्रशासक जियालाल 53 वर्ष की बीमारी के चलते बृहस्पतिवार शाम निधन हो गया। बताया गया कि पिछले करीब एक महीने से वह पैरालिसिस और फेफड़ों में इंफेक्शन की बीमारी से पड़ित थे। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि तबीयत ज्यादा खराब होने पर तीन दिन पहले उन्हें अयोध्या जिले के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार शाम को उनका निधन हो गया। अपने पीछे वह भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।…

Read More

हादसा: मवई चौराहे पर चलती पल्सर बाइक में लगी आग, देखते ही देखते जलकर राख

  हादसा: मवई चौराहे पर चलती पल्सर बाइक में लगी आग, देखते ही देखते जलकर राख मवई, अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र के मवई चौराहा स्थित अतुल चाट कॉर्नर के सामने गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बाबूलाल सोनी की पल्सर बाइक में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। हलाकि चालक ने समय रहते बाइक से कूदकर जान बचाई। बाइक में अचानक लगी भीषण आग ने कुछ…

Read More

जन समस्या: नाली और सड़क की बदहाली से जनता त्रस्त, जिम्मेदारों पर कार्रवाई करे प्रशासन: सरोज यादव

जन समस्या, अयोध्या। समाजवादी पार्टी के महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने नगर क्षेत्र में जलभराव, जाम नालियों और बदहाल सड़कों की समस्या को लेकर नगर आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि हल्की बारिश के बाद ही कई क्षेत्रों की सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं, जिससे आम लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। सरोज यादव ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा सफाई अभियान चलाए जाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जिन क्षेत्रों में गंदगी और जलभराव की समस्या गंभीर है, वहां…

Read More

सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के 12 वर्ष,  होंगे व्यापक जनकल्याणकारी कार्यक्रम

सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के 12 वर्ष: कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश अयोध्या। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में 5 जून से 21 जून तक ‘सेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान के 12 वर्ष’ विषयक विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। इसी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में…

Read More

क्षेत्र की बेटी ने बढ़ाया मान: नौसेना में लेफ्टिनेंट बन किया नाम रोशन, क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत

क्षेत्र की बेटी ने बढ़ाया मान: नौसेना में लेफ्टिनेंट बन किया नाम रोशन, क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत गोसाईंगंज अयोध्या। भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद हासिल कर क्षेत्र की बेटी ने गांव जिला प्रदेश और देश का मान बढ़ाया। अपनी होनहार बेटी के घर वापस आने पर क्षेत्रवासियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम महुवारी का माजरा खैरा निवासी रणजीत सिंह की पुत्री नंदिनी सिंह की नौसेना में बतौर सब लेफ्टिनेंट पद पर 2025 में चयन हुआ। एक साल की अथक ट्रेनिंग…

Read More