शोक समाचार: बीमारी के चलते ग्राम प्रधान का हुआ निधन, अंतिम संस्कार आज

Spread the love

शोक समाचार बीकापुर। विकासखंड क्षेत्र के मीतनपुर निवासी प्रधान/ प्रशासक जियालाल 53 वर्ष की बीमारी के चलते बृहस्पतिवार शाम निधन हो गया। बताया गया कि पिछले करीब एक महीने से वह पैरालिसिस और फेफड़ों में इंफेक्शन की बीमारी से पड़ित थे।

सहायक विकास अधिकारी पंचायत अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि तबीयत ज्यादा खराब होने पर तीन दिन पहले उन्हें अयोध्या जिले के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार शाम को उनका निधन हो गया। अपने पीछे वह भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

ग्राम प्रधान के निधन पर खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार मिश्र, ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिंह जिला सचिव मुकुल आनंद, विजय गौड़, बलवंत सिंह, अजय तिवारी, अनिल तिवारी, अहमद रजा, मोहम्मद मोबीन, बृज कुमार यादव, हेमंत यादव, पंकज सोनी, शारदा वर्मा, मुकेश निषाद, सत्यनारायण गौड़, अमर बहादुर चौरसिया, नित्यानंद, बजरंग प्रसाद, गुड्डू पाठक, राजाराम वर्मा, अनिल सिंह, श्रवण शर्मा, राममिलन यादव, बलराम यादव, ओम प्रकाश यादव, मोहम्मद नफीस, राकेश यादव, राम जियावन सहित ग्राम प्रधानों उनके प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों और विकासखंड के स्टाफ द्वारा गहरी शोक-संवेदना जताई गई है। बताया गया कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को नंदीग्राम भरत कुंड के अंत्येष्टि स्थल पर होगा।


Spread the love

Related posts