Crime News: बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला महादेव का शव, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजनों के उड़ गए होश

Crime News: बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला महादेव का शव, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजनों के उड़ गए होश पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार नैपुरा के बेगमपुर गांव की घटना, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच बीकापुर, अयोध्या। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा स्थित भारतकुंड क्षेत्र के नैपुरा के बेगमपुर गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति का शव उसके ही घर के बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी…

Read More

Crime News: फर्जी सेना अधिकारी बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर जीआरपी की कार्रवाई

Crime News: फर्जी सेना अधिकारी बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर जीआरपी की कार्रवाई अयोध्या। मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ की अयोध्या इकाई की सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने खुद को सेना का अधिकारी बताकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सेना की वर्दी पहनकर रेलवे स्टेशन व कैंट क्षेत्र में लोगों को अपनी फर्जी पहचान बताता था। मिलिट्री इंटेलिजेंस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि एक व्यक्ति सेना की विभिन्न वर्दियां पहनकर अयोध्या रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, निर्माणाधीन मकान पर ADA का अंतिम नोटिस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, निर्माणाधीन मकान पर ADA का अंतिम नोटिस, 15 जुलाई तक दिया जवाब का मौका अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी लवकुश मिश्रा की मुश्किलें अब कानूनी जांच के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर भी बढ़ती नजर आ रही हैं। अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन मकान को लेकर अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा तक स्वीकृत मानचित्र या अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं…

Read More

राशन वितरण गड़बड़ी: कम राशन देने और गबन के आरोपों की निष्पक्ष जांच व दोषी कोटेदार पर कार्रवाई की मांग

राशन वितरण गड़बड़ी: कम राशन देने और गबन के आरोपों की निष्पक्ष जांच व दोषी कोटेदार पर कार्रवाई की मांग अयोध्या। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कथित अनियमितता और राशन गबन के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल ने निष्पक्ष जांच कर दोषी कोटेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि संबंधित कोटेदार लंबे समय से पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: धर्म सेना प्रमुख ने पुलिस को सौंपे साक्ष्य, ट्रस्ट भंग करने की उठाई मांग

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: धर्म सेना प्रमुख संतोष दुबे ने शहीद कारसेवकों के परिजनों और सूर्यवंशी प्रतिनिधि को ट्रस्ट में शामिल करने की पैरवी अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के कथित गबन प्रकरण में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए दावे और आरोप भी सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में धर्म सेना प्रमुख संतोष दुबे ने सोमवार को क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी को साक्ष्य उपलब्ध कराए, जिन्हें विशेष जांच टीम (एसआईटी) तक भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एसआईटी के समक्ष…

Read More

छात्र आत्महत्या मामला: छात्र की मौत में युवती व उसकी मां पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज

छात्र आत्महत्या मामला: छात्र की मौत में युवती व उसकी मां पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज मिल्कीपुर, अयोध्या। आचार्य नरेंद्र कृषि विश्व विद्यालय के पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र आकाश सोनकर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद युवती और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। जानकारी के अनुसार, आकाश सोनकर विश्व विद्यालय के कालिंदी छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था।…

Read More

श्री राम राखी पर्व 2026: तीन दिवसीय होगा आयोजन, मुख्य आयोजन में फिल्म अभिनेताअनुपम खेर होंगे शामिल

श्री राम राखी पर्व 2026 के मुख्य आयोजन में अनुपम खेर होंगे अतिथि राखी का निमंत्रण पाकर अभिनेता अनुपम खेर ने भगवान श्री राम और बहन शांता देवी को लेकर कही बड़ी बात संस्थापक महंत सीताराम दास और सुभाष सिंह ने भेंट कर दिया निमंत्रण पत्र इस वर्ष राखी पर्व पर लाखों भाई-बहन एक साथ श्री राम को राखी बांधेंगे जो बनेगा रिकॉर्ड-उदयभान गुप्ता   गोसाईंगंज अयोध्या। श्री श्रृंगी ऋषि बाबा महोत्सव सेवा संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले श्री राम राखी पर्व 2026की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम…

Read More

पौधरोपण महाअभियान: आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, विधायक व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण

पौधरोपण महाअभियान: आबकारी मंत्री, विधायक व जनप्रतिनिधियों ने रोपे पौधे, 419 बूथों पर चला ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अयोध्या। पौधरोपण महाअभियान-2026 “एक पेड़ मां के नाम” के तहत रविवार को जिलेभर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, मसौधा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री नितिन अग्रवाल, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता तथा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत भाजपा महानगर के सभी 419 बूथों तथा नगर…

Read More

चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

  चिकित्सा शिविर: गोसाईंगंज के चिरकिटहा गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य लाभ गोसाईंगंज अयोध्या। अयोध्या के गोसाईंगंज क्षेत्र के चिरकिटहा गांव में रविवार को ग्राम पंचायत भवन पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। सरस्वती ट्रामा सेंटर की चिकित्सकीय टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। इस दौरान वृक्षारोपण भी किया गया और सैकड़ों लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। गोसाईंगंज कस्बे से सटे ग्राम सभा चिरकिटहा गांव में बने पंचायत भवन में रविवार को एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राम…

Read More

रामनगरी विकास: पीडब्ल्यूडी और एडीए की खींचतान में फंसी राम की पैड़ी सड़क चौड़ीकरण परियोजना

रामनगरी विकास: पीडब्लूडी और एडीए की आपसी खींचतान में अटकी विकास परियोजना 30 मीटर की अड़चन से थमा: डक्ट,नाली निर्माण सहित सड़क चौड़ीकरण अयोध्या।रामनगरी की हृदयस्थली राम की पैड़ी के सामने भजन संध्या स्थल के बगल पार्किंग पर सड़क चौड़ीकरण और दुकानों के निर्माण की करोड़ों रुपये की परियोजना लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के बीच समन्वय की कमी का शिकार होती नजर आ रही है। सरयू के पुराने पुल से लता मंगेशकर चौक तक करीब 300 मीटर सड़क चौड़ीकरण कार्य होना था, लेकिन लगभग 30…

Read More