चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

Spread the love

 

चिकित्सा शिविर: गोसाईंगंज के चिरकिटहा गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

गोसाईंगंज अयोध्या। अयोध्या के गोसाईंगंज क्षेत्र के चिरकिटहा गांव में रविवार को ग्राम पंचायत भवन पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। सरस्वती ट्रामा सेंटर की चिकित्सकीय टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। इस दौरान वृक्षारोपण भी किया गया और सैकड़ों लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

गोसाईंगंज कस्बे से सटे ग्राम सभा चिरकिटहा गांव में बने पंचायत भवन में रविवार को एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान रीमा वर्मा की अगुवाई में आयोजित हुई। शिविर में सरस्वती ट्रामा सेंटर नगहरा के चिकित्सक डॉ0सुरेश कुमार गुप्ता की टीम ने ग्रामवासियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और दवा वितरित किया। शिविर में आये लोगो से मुखातिब प्रधान प्रतिनिधि रामभवन वर्मा ने कहाकि समय समय पर ऐसे चिकित्सा शिविर के आयोजन से ग्रामवासियों को इलाज के लिए दौड़ना नही पड़ता है और उन्हें अच्छी चिकित्सा मिल जाती है। इससे उनका समय और धन दोनो बच जाता है। शिविर में सैकड़ो लोगो ने स्वास्थ्य लाभ लिया।इस अवसर पर पंचायत भवन सहित अन्य जगहों पर वृक्षारोपण भी किया गया। उक्त अवसर पर दिनेश वर्मा,रामदास शर्मा,अवधेश,खुशीराम, सुभाष विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts