B-Ed Entrance Exam 2026: 5 जिलों के 92 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा देंगे 42 हजार परीक्षार्थी

Spread the love

 

5 जिलों के 92 केंद्रों पर B.Ed Joint Entrance Examination देंगे 42 हजार परीक्षार्थी

हर परीक्षा केंद्र पर एआई सीसीटीवी कैमरे, सेक्टर, जोनल और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात, दो पालियों में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

अयोध्या। Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University और जिला प्रशासन द्वारा B.Ed Joint Entrance Examination-2026 को लेकर पूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और विश्वविद्यालय ने कड़े इंतजाम किए हैं।

31 मई को होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा की तैयारियों पर विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षकों और केंद्राध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों का रिव्यू किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

नोडल अधिकारी व कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर Bundelkhand University के नेतृत्व में यह परीक्षा पूरे प्रदेश में आयोजित हो रही है। अयोध्या मंडल में परीक्षा अत्यंत सुव्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से कराई जाएगी।

नोडल समन्वयक प्रो. फर्रुख जमाल ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए गए हैं। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय पर केंद्र पहुंचें और परीक्षा की गरिमा बनाए रखें। बैठक में केंद्र प्रतिनिधि, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी, प्रो. गंगाराम मिश्र, प्रो. बी.एन. द्विवेदी, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. के.के. वर्मा, सीओ सिटी विकास राय सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

नोडल समन्वयक ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय इस परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

दो पालियों में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

  • प्रथम पाली: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • द्वितीय पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

परीक्षार्थियों के लिए निर्देश 

  • परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
  • प्रवेश के लिए बायोमेट्रिक और आइरिस स्कैन की व्यवस्था की गई है।
  • प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ लाना जरूरी।
  • मोबाइल, स्मार्ट वॉच सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
  • प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी एआई कैमरे लगाए गए हैं।
  • हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दो ऑब्जर्वर और केंद्र प्रतिनिधियों की तैनाती की गई है, संपर्क कर सकते है ..

जाने कहां कितने केंद्र

अयोध्या मंडल के पांच जनपदों में कुल 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर लगभग 42,000 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

  • अयोध्या: 39 केंद्र
  • अंबेडकर नगर: 24 केंद्र
  • सुल्तानपुर: 13 केंद्र
  • बाराबंकी: 11 केंद्र
  • अमेठी: 5 केंद्र

Spread the love

Related posts