Ayodhya News: महंगाई सहित कई मुद्दों को लेकर सपा का निकलेगी मार्च, बैठक में बनी रणनीति

Spread the love

26 मई को होने वाले प्रदर्शन को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ता के साथ की बैठक, बनाई रणनीति

अयोध्या। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि सहित कई मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इस सभी मुद्दों को लेकर सपा ने 26 मई को प्रदर्शन करेंगी। प्रदर्शन की रणनीति को लेकर शनिवार को सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई अपने चरम पर पहुंच गई है जबकि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट होती जा रही है। उन्होंने कहा कि देश अर्थव्यवस्था अमेरिका के हाथों में गिरवी रख दिया गया है। उनका कहना है कि एक सप्ताह में पेट्रोल और डीजल के दामों में तीन बार वृद्धि हुई है, जिसका खामियाजा केवल जनता को ही भुगतना पड़ रहा है।

उनका आरोप है कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है, यही कारण देश बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक जैसे मामल सामने आ रहे है। वही इस भीषण गर्मी में गांव गांव बिजली संकट गहराने कारण लोग बेहाल है। उन्होंने दावा किया है कि बिजली कटौती के कारण लोग रातभर जागने को मजबूर है और बच्चे बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सभी मुद्दों को लेकर 26 मई को सहादतगंज से लेकर जिला मुख्यालय तक मार्च निकाला जाएगा।

इस बैठक में पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, अनूप सिंह सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts