
Ayodhya News : घूरीटीकर में हुआ हंगामा, कई थानों की फोर्स तैनात
तारुन, अयोध्या। थाना क्षेत्र अंतर्गत घूरीटीकर गांव में महज 3 फीट जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
मामला प्रथम पक्ष रामतीरथ निषाद और द्वितीय पक्ष राममूरत मौर्य के बीच जमीन को लेकर विवाद है। एक पक्ष इसे आबादी की जमीन बता रहा है। दूसरा पक्ष इसे चक की जमीन बता रहा है। बीती रात प्रथम पक्ष द्वारा द्वितीय पक्ष के पीछे तरफ जमीन में दरवाजा खोलने की शिकायत पर गयासपुर चौकी प्रभारी आफताब अंसारी पुलिस टीम के साथ रात में करीब 11:00 बजे मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझा बुझा कर चले गए। सोमवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे कमीशन आने की बात सुनकर प्रथम पक्ष राम तीरथ निषाद आग बबूला हो गया। इसके बाद परिवार ने घर का दरवाजा बंद कर शोर-शराबा और हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख तारुन, हैदरगंज, कोतवाली बीकापुर की पुलिस समेत एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक लालचंद्र सरोज ने बताया कि रामतीरथ मौर्य की तहरीर पर राम तीरथ निषाद, बृजेश, मूरता, राजू, दिलीप, मंगला के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच जारी है। कांस्टेबल पंकज द्वारा भी उक्त लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है ।
