
- डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के जमीदार लाला परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ पासिंग आउट परेड
- परेड के दौरान अग्निवीरों ने अनुशासन, साहस, समर्पण और सैन्य उत्कृष्टता का किया प्रदर्शन
अयोध्या। अयोध्या स्थित डोगरा रेजिमेंटल सेंटर के जमीदार लाला परेड ग्राउंड में आयोजित पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। जिसमें अग्निवीर योजना के तहत प्रशिक्षित सातवें बैच के 835 अग्निवीर जवानों में भारतीय सेना में औपचारिक रूप से कदम रखा।
पासिंग आउट परेड के दौरान अग्निवीरों ने अनुशासन, साहस, समर्पण और सैन्य उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। परेड की समीक्षा ब्रिगेडियर जितेंद्र शर्मा, कमांडेंट डोगरा रेजिमेंटल सेंटर एवं स्टाफ द्वारा की गई। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को सम्मानित किया गया साथ ही सभी जवानों को राष्ट्रभक्ति और कर्तव्य परायणता का संदेश दिया गया।

अग्निवीरों के प्रशिक्षण में आधुनिक सैन्य कौशल, शारीरिक दक्षता, युद्ध कौशल और सेना के मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया गया, इसका उद्देश्य जवानों को राष्ट्र प्रथम की भावना से ओत प्रोत, दृढ़ निश्चयी और चुनौतियों का सामना करने योग्य बनाना रहा है। प्रशिक्षण अवधि me सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अग्निवीर तरुण राणा को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
परेड का नेतृत्व अग्निवीर नवदीप सिंह ने किया और समारोह देशभक्ति, सैन्य गौरव तथा नए सैनिक जीवन की गौरवपूर्ण शुरुआत का प्रतीक बना। इस दौरान अग्निवीरों की परिजन भी मौजूद थे और गौरव की अनुभूति की।
बताते चलें कि अयोध्या स्थित डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में एक बार फिर गौरव और उत्साह का माहौल देखने को मिला। अग्निवीर योजना के तहत प्रशिक्षित सातवें बैच के 835 जवानों ने सफलतापूर्वक अपना सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में प्रवेश किया।


