Ayodhya News : कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा, कार्यक्रम स्थल का भी किया निरीक्षण
बीकापुर। देश- प्रदेश की सरकारे छात्र, किसान व मजदूर विरोधी हो गई हैं, जो उनके हितों की अनदेखी कर रही हैं। जिसके चलते सैकड़ो किसान छात्र आत्महत्या कर रहे हैं । देश का युवा, नौजवान, छात्र मोदी से उब चुका है। जो मोदी को कुर्सी से उतार कर राहुल को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाह रहा हैं।
उक्त उद्गार 12 अगस्त बुधवार को हैदरगंज में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी का जायजा लेने पहुँचे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यक्त किया। थाना क्षेत्र हैदरगंज के सीएल गेस्ट हाउस में बुधवार को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी समीक्षा व कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। सम्मेलन को लेकर जिले के नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। जिलाध्यक्ष ने कहा यह सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा। क्योंकि इस समय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों युवाओं के बीच पहुंचकर उनसे वार्ता करके उनके अंदर जोश पैदा कर रहे हैं । यही हाल राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भी है। जनता की बुनियादी सवालों को लेकर डटे हैं।
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा मंडल जिला तहसील ब्लॉक तथा पंचायतो से सैकड़ो कार्यकर्ता जुटेगे जिनके अंदर प्रदेश से पहुंचने वाले नेतागण चुनाव जीतने की टिप्स देकर जोश भरेंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा यह सरकारे पूरी तरह निकम्मी हो गई है जिनका जनता से कोई लेना देना नहीं है। वही कार्यक्रम के संयोजक पीसीसी सदस्य अशोक कुमार सिंह ने बताया सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले सभी सदस्यों से मुलाकात कर ली गई है।और आवश्यक आवशकताओ को भी जुटा लिया गयाहै। सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पांडे ,एनजीओ के जिला अध्यक्ष यशवीर सिंह, दयाशंकर तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, भास्कर तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। जो तन मन से कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने में रात दिन एक किए हुए हैं।


