
बंदन योजना से बदलेगी महादेवा घाट की तस्वीर, दो करोड़ रुपये से होगा भव्य कायाकल्प
गोसाईंगंज, अयोध्या। गोसाईंगंज कस्बे का प्रमुख स्थल महादेवा घाट का कायाकल्प बंदन योजना के तहत दो करोड़ की लागत से शुरू हो गया है।योजना के तहत घाट का निर्माण किया जा रहा है, जिसको और आकर्षण बनाने के लिये राजस्थान के गुलाबी पत्थरो का उपयोग होगा।
घाट के किनारे बने पार्क का सौंदर्यीकरण, नाली, सीसी रोड भी बनाई जाएगी। चूंकि यह स्थल पौराणिक चौरासी कोसी परिक्रमा का पड़ाव स्थल भी है, परिक्रमार्थियों व श्रद्धालुओ की विश्राम के लिए टीन शेड का विश्रामालय भी बनाया जाएगा।
घाट की भव्यता के लिए हाईमास्ट, बोलार्ड व विक्टोरिया लाइट से पूरे परिसर को सजाया जाएगा।पूरे परिसर की इंटरलॉकिंग भी होगी और जगह जगह लोगो के बैठने के लिए लोहे की बेंच भी लगाई जाएगी।
चेयरमैन डॉ0 विजयलक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि सभी कार्य तेजी से चल रहा है और समय सीमा में पूर्ण कर लिया जाएगा। इस कार्य की मॉनिटरिंग समय समय पर डीएम भी खुद कर रहे है। बताया कि रामनगरी अयोध्या व चौरासी कोसी परिक्रमा से जुड़े होने के कारण महादेवा घाट का भी अपना एक महत्व है।

इस स्थल पर साल भर चौरासी कोसी परिक्रमा करने वालो का जत्था आता रहता है। घाट पर छठ पूजा,दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन, दीपोत्सव, कथा, भागवत जैसे तमाम धार्मिक आयोजन होते रहते है। चूंकि घाट का नाम महादेवा है इसलिए इसकी भव्यता के लिए पार्क में फौव्वारे की जगह भगवान शंकर की भव्य प्रतिमा स्थापित कर नया लुक प्रदान किया जाएगा।
अभी प्रथम फेज की यह योजना है। आगामी चरणों की कार्य योजना तैयार की जा रही है। योजना पूरी होने के बाद अयोध्या की तर्ज पर यंहा भी आधारभूत सुविधाएं और मजबूत होगी तथा धार्मिक पर्यटन को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा।
