
बड़ा मंगल: छठे मंगल पर हनुमान जी के कीर्तन भजन तथा स्तुति के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित
बीकापुर। मास के छठवें मंगलवार को बीकापुर नगर में हनुमान जी के कीर्तन भजन तथा स्तुति के साथ कई स्थानों पर प्रसाद वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी कड़ी में श्लोक आश्रम के प्रांगण में प्रबंधक अवंतश तिवारी सिक्कू द्वारा महंत जसकरण मिश्र द्वारा फीता काट कर भंडारे का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में सिक्कू तिवारी द्वारा भगवान बजरंगबली की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करते हुए आए हुए मेहमानों को रामनामी गमछा भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव मूर्ति तिवारी, सीताराम मिश्रा महादेव यादव रमाकांत शुक्ला राम जीवन तारीख अहमद एवं तुफैल अहमद ने कार सेवा की।

इसी प्रकार से बीकापुर के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान सानू आभूषण भंडार पर भी सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप द्वारा प्रसाद वितरित कर भंडारे का शुभारंभ किया गया। यहां पर व्यवसाई चंद्रप्रकाश सोनी रवि सोनी आसाराम निषाद एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में भक्तगणों ने सहभागिता दी।
हनुमान मंदिर पर भाजपा मंडल इकाई द्वारा आयोजित किए जाने वाले भंडारे में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने शिरकत की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रसाद वितरित कर पुण्य लाभ कमाया। यहां पर पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव सिंह शिवम सिंह मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा शैलेंद्र पांडे मोनू अभिषेक गुप्ता भरत जी श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे। बीकापुर के राधेश्याम मिष्ठान भंडार पर भी प्रोपराइटर राजेश मोदनवाल द्वारा सुंदरकांड का पाठ आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया।

