जानिए! अयोध्या के निषाद समाज ने रक्षा मंत्री से मिलकर क्या कहा 

Spread the love

  • पूर्व सांसद लल्लू सिंह की अगुवाई में निषाद समाज का एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाक़ात 

नई दिल्ली। अयोध्या में सरयू नदी के किनारे निर्मली कुंड, गुप्तार घाट और जमथरा घाट के निषाद समाज के परिवारों को रक्षा सम्पदा निदेशालय की ओर से जमीन खाली करने की नोटिस जारी होने के बाद निषाद समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व सांसद लल्लू सिंह की अगुवाई में दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री को उक्त मामले से अवगत कराया।

मामले से अवगत होने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि उनके हितों की चिंता की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान बताया कि निर्मली कुंड, गुप्तारघाट और जमथरा घाट के आस पास दर्जनों परिवार कई पीढ़ियों से रहते आ रहे है। इन लोगो का सरयू नदी से गहरा नाता है तथा इनकी आजीविका का आधार सरयू नदी ही है। उन्हें यहां से विस्थापित होने से सदियों से चली आ रही परम्परा का सातत्य बाधित हो जायेगा।

बताते चले कि अयोध्या के निर्मली कुंड, गुप्तार घाट और जमथरा घाट के निषाद समाज के परिवारों को मिले जमीन खाली करने के नोटिस के बाद पूर्व सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की, वहीं दूसरी तरफ रक्षा मंत्री ने उनके हितों की रक्षा का भरोसा दिया है।

प्रतिनिधि मंडल में छावनी परिषद के उपाध्यक्ष राममिलन निषाद, पूर्व सभासद अमरजीत निषाद , भाजपा बूथ अध्यक्ष छावनी विरेंदर निषाद, शिवकुमार, राजेंदर निषाद, राकेश निषाद, विनोद निषाद, श्री फ़िरोज़ और सुनील कुमार चौरसिया अदि उपस्थित रहे।


Spread the love

Related posts