National News: भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति, बोधगया पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

महाबोधि मंदिर में दर्शन के साथ की यात्रा की शुरुआत, पीएम मोदी से आज करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली। व्यापार, संपर्क, सीमा सुरक्षा सहित अन्य क्षेत्र में द्विपीक्ष सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग पांच दिवसीय यात्रा पर शनिवार को भारत पहुंचे। म्यांमार के राष्ट्रपति ने भारत की यात्रा की शुरुआत बिहार स्थित महाबोधि मंदिर में दर्शन के साथ की। इससे पहले एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका स्वागत बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने स्वागत किया। वह आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे। म्यांमार के राष्ट्रपति के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है जिसमें कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और व्यापारिक नेता शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग का बोध गया पहुंचने पर हार्दिक स्वागत है। उन्होंने कहा कि आंग ह्लाइंग की यात्रा दोनों देशों को जोडऩे वाले मजबूत आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और जन-संबंधों को दर्शाती है, साथ ही हमारे निरंतर सहयोग की प्रगाढ़ता को भी उजागर करती है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग एक जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दोनों देशों के ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।


Spread the love

Related posts