हिन्दी पत्रकारिता दिवस: लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाती है पत्रकारिता

Spread the love


अयोध्या। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर अयोध्या जनपद में Ayodhya Media Center व Media House Foundation सहित कई संस्थाओं ने पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया।

अयोध्या मीडिया सेंटर के तत्वधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक देवेंद्र श्रीवास्तव, सनातन रक्षा संघ के अध्यक्ष माधव मुकुंद त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार सीएम यादव, प्रबंध निदेशक रूबी सोनी आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सीएम यादव ने कहा कि 30 मई हिंदी पत्रकारिता दिवस उस गौरवपूर्ण यात्रा का स्मरण है जिसकी शुरुआत आज से लगभग 200 वर्ष पहले 1826 में हिंदी के प्रथम समाचार पत्र उदंत मार्तंड के प्रशासन से हुई थी। वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारिता लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाती है।

निदेशक आचार्य स्कंद दास ने कहा कि पत्रकारिता ने जन भावनाओं को अभिव्यक्त करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विचार गोष्ठी को प्रबंध निदेशक रूबी सोनी, संस्थान के संरक्षक महेंद्र उपाध्याय, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुकुंद माधव त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों शाहिद सभी पत्रकारों को निदेशक आचार्य स्कंद दास ने अंग वस्त्र, भगवान श्री राम का पट चित्र एवं डायरी पेन देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रूबी सोनी ने किया। इस अवसर पर मिताली रस्तोगी, निकिता, मंजू वर्मा, शिल्पी दत्ता, एडवोकेट डॉक्टर प्रदीप तिवारी, उत्तम पांडेय,  तीर्थ पुरोहित धर्म सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश जी महाराज, अभिषेक उपाध्याय, संजय यादव, अवध किशोर मोर्य, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

इसी कड़ी में रिकाबगंज स्थित मीडिया हाउस फाउंडेशन की ओर से पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को सम्मानित किया। मीडिया हाउस फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव आजाद ने देश के समस्त पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पत्रकार अंकित सेन, सीएम यादव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts