Land Acquisition Compensation: पुराने सर्किल रेट पर मुआवजा देना किसानों के साथ अन्याय-अभिषेक दत्त

Spread the love

Land Acquisition Compensation: पुराने सर्किल रेट पर मुआवजा देना किसानों के साथ अन्याय-अभिषेक दत्त
अयोध्या। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने सोमवार को कमला नेहरू भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर अयोध्या में भूमि अधिग्रहण और किसानों को दिए जा रहे मुआवजे को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीनों का अधिग्रहण पुराने सर्किल रेट के आधार पर कर उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन उनकी आजीविका और जीवनभर की पूंजी होती है। ऐसे में भूमि अधिग्रहण के समय वर्तमान बाजार मूल्य के अनुरूप उचित मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कम दर पर किसानों से जमीन लेने के बाद सर्किल रेट बढ़ाया गया। उन्होंने भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग की।अभिषेक दत्त ने आरोप लगाया कि किसानों से कम कीमत पर जमीन लेकर बाद में पूंजीपतियों और बड़े लोगों को महंगे दामों पर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अपनाई गई। उन्होंने कहा कि अयोध्या के विकास का लाभ किसानों, गरीबों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों को मिलना चाहिए।
राम जन्मभूमि के संचालन में धार्मिक विद्वानों की भूमिका की मांग
कांग्रेस नेता ने राम जन्मभूमि के संचालन को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। इसके संचालन में धार्मिक मर्यादा, पारदर्शिता और श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होंने राम जन्मभूमि के सीईओ की भूमिका और कथित बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंदिर की धार्मिक व्यवस्था में संतों, धर्माचार्यों और धार्मिक विद्वानों की भूमिका बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने शंकराचार्य जैसे प्रतिष्ठित धार्मिक व्यक्तित्वों को मंदिर संचालन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की मांग की।अभिषेक दत्त ने कहा कि अयोध्या का विकास किसानों और आम नागरिकों के अधिकारों की कीमत पर नहीं होना चाहिए। कांग्रेस किसानों को उचित मुआवजा और भूमि अधिग्रहण में पारदर्शिता दिलाने के लिए आवाज उठाती रहेगी।पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम, जिला प्रवक्ता शीतला पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, अनिल तिवारी, राम अवध पासी, उग्रसेन मिश्रा, राम करण कोरी, डॉ. विनोद गुप्ता सहि

Spread the love

Related posts