श्री राम राखी पर्व: अंजली सिंह बनीं श्री श्रृंगी ऋषि बाबा महोत्सव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय महिला संगठन महामंत्री

Spread the love

श्री राम राखी पर्व: अंजली सिंह बनीं श्री श्रृंगी ऋषि बाबा महोत्सव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय महिला संगठन महामंत्री

गोसाईंगंज, अयोध्या। श्री राम राखी पर्व के संस्थापक महंत सीताराम दास जी महाराज, पीठाधीश्वर साकेत भवन के आशीर्वाद एवं निर्देशानुसार श्री श्रृंगी ऋषि बाबा महोत्सव सेवा संस्थान में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संरक्षक उदयभान गुप्ता, राष्ट्रीय संरक्षक प्रदीप जायसवाल तथा महामंत्री राममूर्ति सिंह की अनुमति से संस्थान की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष शशिप्रभा सिंह और उपाध्यक्ष शरद यादव की मौजूदगी में अंजली सिंह को राष्ट्रीय महिला संगठन महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।

संस्थापक महंत सीताराम दास जी महाराज ने नव-नियुक्त महामंत्री अंजली सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि श्री राम राखी पर्व 2026 को सफल बनाने में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिला संगठन को सशक्त कर देशभर की बहनों को इस पावन पर्व से जोड़ना ही हमारा लक्ष्य है। राष्ट्रीय संरक्षक श्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि श्रीमती अंजली सिंह जी के अनुभव एवं समर्पण से संस्थान को नई दिशा मिलेगी। श्री राम राखी पर्व को जन-जन तक पहुंचाने में महिला संगठन महामंत्री की भूमिका निर्णायक होगी।

राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष शशिप्रभा सिंह ने बताया कि अंजली सिंह लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय हैं। उनके नेतृत्व में महिला संगठन का विस्तार पूरे देश में किया जाएगा। नव-नियुक्त राष्ट्रीय महिला संगठन महामंत्री अंजली सिंह ने कहा कि यह पद उनके लिए सेवा का अवसर है। वे पूरी निष्ठा से श्री राम राखी पर्व को मातृशक्ति का महापर्व बनाने हेतु कार्य करेंगी।


Spread the love

Related posts