Ayodhya News : इलाज के दौरान डीएम के अर्दली की मौत,हुआ पोस्टमार्टम 

Ayodhya News: डीएम के अर्दली ने किसी जहरीले पदार्थ का  कर लिया था सेवन अयोध्या। जिलाधिकारी के अर्दली 48 वर्षीय रमेश यादव की इलाज के दौरान दर्शननगर मेडिकल कालेज में मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन के मेमो पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार के हवाले किया है। कैंट थाना क्षेत्र के पलिया शाहबादी के जियाई का पुरवा निवासी डीएम के अर्दली रमेश यादव ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया…

Read More

Ayodhya News : डीएम के अर्दली ने खाया जहरीला पदार्थ,गंभीर हाल में मेडिकल कॉलेज रेफर

Ayodhya News : पुलिस कर रही मामले की जांच, परिजनों से पूछताछ और अन्य पहलुओं की भी कर रही पड़ताल अयोध्या। जिलाधिकारी अयोध्या के अर्दली 48 वर्षीय रमेश यादव ने रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दर्शननगर स्थित राजर्षि दशरथ स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना…

Read More

Ayodhya Crime News : वाहन चोर गिरोह का खुलासा,आठ बाइक और पार्ट्स बरामद

Ayodhya Crime News : चोरी किए वाहनों के पार्ट्स अलग कर पुर्जों को बेचता था गिरोह अयोध्या। जनपद की इनायतनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय एक वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह दो पहिया वाहनों को चोरी कर इनके पार्ट्स अलग कर पुर्जों को बेचता था। पुलिस ने गिरोह के पास से आठ बाइक और अन्य पार्ट्स बरामद किए हैं। दर्ज वाहन चोरी के मामलों में पकड़े गए आरोपियों का चालान किया है। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक देहात बलवंत चौधरी ने बताया कि इनायतनगर थाना क्षेत्र में…

Read More

Ayodhya Crime News: विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा बना ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Ayodhya Crime News: अयोध्या के इनायतनगर थाने में दर्ज धोखाधड़ी और फर्जी वीजा के एक मामले में देवरिया निवासी आरोपी महराजगंज से गिरफ्तार, पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी अयोध्या। विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा बनाकर लोगों से ठगी के एक मामले में इनायतनगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गत वर्ष दर्ज कराए गए इस मुकदमें में इनायतनगर थाना पुलिस को लंबे समय से चल रहे इस आरोपी की तलाश थी। पुलिस ने देवरिया निवासी आरोपी को महराजगंज जनपद से गिरफ्तार किया है। पुलिस…

Read More

Savan jhoola mela : अयोध्या में भारी वाहनों का डायवर्जन लागू, इन्हें मिलेगी छूट

  Savan jhoola mela : सावन झूला मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर लागू हुई नई व्यवस्था, निकलने से पहले के वैकल्पिक मार्गों की जानकारी  अयोध्या। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा, नागपंचमी, अंतिम सोमवार और श्रावण पूर्णिमा स्नान मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या जनपद में भारी मालवाहक वाहनों के लिए विशेष यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। यह व्यवस्था ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर एवं अन्य भारी वाहनों पर लागू रहेगी, जबकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इससे छूट प्रदान की गई है। सोमवार…

Read More

Sapa Protest: सपा सांसद के अपमान पर बिफरी सपा,  प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Sapa Protest: सपा नेता बोले – 2027 के चुनाव में दलित समाज भाजपा को दिखाएगा आईना, बनेगी सपा की सरकार अयोध्या। संसद परिसर में कांग्रेस सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा पहनकर किया गया प्रदर्शन अब तूल पकड़ता जा रहा है। संसद परिसर में हुए प्रदर्शन के खिलाफ अयोध्या में सपा सांसद अवधेश प्रसाद के पोस्टर पर जूते चप्पल चलाए जाने के विरोध में सोमवार को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सपा सांसद को अपमानित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की…

Read More

Sports News : श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को झटका, बुमराह हुए बाहर

Sports News : तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह औकिब नबी को टीम में किया गया शामिल नई दिल्ली। श्रीलंका के विरुद्ध आगामी टेस्ट श्रृंखला से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को जसप्रीत बुमराह के रूप में बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए हैं, अब उनकी जगह पर जम्मू कश्मीर के औकिब नबी को तेज गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है। यह जानकारी बीसीसीआई की चयन समिति ने सोमवार को दी।…

Read More

सावन का सोमवार: बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हुई रामनगरी 

सावन का सोमवार: सावन के पहले सोमवार पर बड़ी संख्या में रामनगरी पहुंचे श्रद्धालुओं ने किया भोले बाबा का अभिषेक श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के लिए गए पुख्ता इंतजाम अयोध्या। सावन महीने के पहले सोमवार को रामनगरी में हर तरफ केवल बोल बम के जयकारों की गूंज रही, जिधर देखे उधर बोले बाबा के भक्त उनका जलाभिषेक करने के लिए उत्साहित दिखे। रामनगरी के नागेश्वरनाथ मंदिर, क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। रामनगरी ही नहीं जिले ग्रामीणचलों में ही शिवालयों…

Read More

Suicide bombing in Pakistan : रैली के दौरान आत्मघाती घमाका, 14 की मौत, कई घायल

Suicide bombing in Pakistan : क्षेत्र में शांति बहाल करने की मांग को लेकर निकाली जा रही थी शांति रैली पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक रैली के दौरान हुए आत्मघाती धमाके में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं। धमाके से मौके पर अफरा – तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे राहत और बचाव दल ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां जांच में जुटी हैं। हालांकि अभी तक किसी समूह या संगठन ने इस…

Read More

Ayodhya News : विकसित भारत के लिए युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प 

Ayodhya News : सुना प्रधानमंत्री का उद्बोधन, देखा लाइव  अयोध्या। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत नशा मुक्ति फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। जय देवनाथ बाबा राजा भैया शिक्षण संस्थान, देवनाथन, पिरखौली, सोहावल में आयोजित इस कार्यक्रम में अभियान के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्घाटन और उद्बोधन का लाईव प्रसारण हुआ। इस अवसर पर युवाओं ने विकसित भारत के लिए नशे से दूर रहने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया। अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

Read More