Ayodhya Crime News: विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा बना ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Ayodhya Crime News: अयोध्या के इनायतनगर थाने में दर्ज धोखाधड़ी और फर्जी वीजा के एक मामले में देवरिया निवासी आरोपी महराजगंज से गिरफ्तार, पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी

अयोध्या। विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा बनाकर लोगों से ठगी के एक मामले में इनायतनगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गत वर्ष दर्ज कराए गए इस मुकदमें में इनायतनगर थाना पुलिस को लंबे समय से चल रहे इस आरोपी की तलाश थी। पुलिस ने देवरिया निवासी आरोपी को महराजगंज जनपद से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस पूरे फर्जी वीजा रैकेट और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

एसएसपी कार्यालय से दी गई जानकारी के मुताबिक गत वर्ष इनायतनगर थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर रकम ठगे जाने का मामला सामने आया था। आरोप था कि पीड़ित को फर्जी वीजा थमा दिया गया। विदेश में नौकरी दिलाने और भेजने का झांसा देकर अन्य लोगों से भी लाखों रुपये वसूले गए। रकम वसूलने के के बाद पीड़ितों को फर्जी वीजा और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। जब दस्तावेजों की सच्चाई सामने आई तो पीड़ितों को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचना की धारा में रिपोर्ट पंजीकृत की थी और मामले की विवेचना तथा जांच पड़ताल में जुटी थी।

थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह का कहना है कि विवेचक उपनिरीक्षक देवव्रत यदुवंशी की पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर रविवार, 2 अगस्त की शाम करीब पांच बजे महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र स्थित औद्योगिक नगर वार्ड संख्या-सात,आनंद नगर से आरोपी कमलेश मद्धेशिया (28) निवासी ग्राम महराजगंज थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया है।धोखाधड़ी और जालसाजी के इस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि फर्जी वीजा तैयार करने में और इसके साथ कौन-कौन लोग शामिल थे। साथ ही अब तक इस गिरोह ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।

 


Spread the love

Related posts