यूपी कैबिनेट बैठक: योगी सरकार के बड़े फैसले, OBC आरक्षण, मेट्रो विस्तार और स्वास्थ्य परियोजनाओं को मंजूरी

लखनऊ। Yogi Adityanath की अध्यक्षता में सोमवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर लिया गया फैसला सबसे अहम माना जा रहा है। सरकार ने पंचायत चुनाव से पहले पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन और नए आधार पर आरक्षण तय करने की दिशा में कदम बढ़ाया है, जिसे राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में राजधानी लखनऊ की मेट्रो परियोजनाओं को भी बड़ी सौगात मिली। चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो विस्तार…

Read More

Ayodhya News: रूदौली में लाखों के वाटर एटीएम बने शोपीस, गर्मी में लोग प्यासे….

Ayodhya News: रुदौली, अयोध्या -चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से इंसान तो इंसान बेजूबान भी हलकान और परेशान हैं, तो वहीं जनपद के रूदौली क्षेत्र मे नगर पालिका द्वारा लगाए गए दोनों वाटर एटीएम लंबे समय से खराब पड़े हैं। नगर पालिका गेट और पशु चिकित्सालय के सामने स्थापित इन एटीएम से पहले लोगों को मात्र ₹1 प्रति लीटर की दर से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन रखरखाव के अभाव में ये मशीनें अब पूरी तरह बंद हो चुकी हैं। जिसके चलते भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, रिक्शा…

Read More

23 जून को शेषावतार मंदिर के साथ पूर्ण होगा राममंदिर परिसर के पूरक मंदिरों में ध्वजारोहण

अयोध्या। राममंदिर निर्माण पूरा होने बाद अब मंदिर प्रसार के पूरक मंदिरों में भी ध्वजारोहण प्रक्रिया को अंजाम तक पहुंचने की तैयारी है। आने वाली 29 मई को मंदिर आंदोलन की फायर ब्रांड साध्वी ऋतंभरा को पूरक दुर्गा मंदिर में ध्वजारोहण करना है। जिसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और मातृ शक्तियों समेत लगभग आठ हजार को आमंत्रित किया गया है। इसके बाद केवल शेषावतार मंदिर शेष बच रहा है। जिस पर श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अगले माह 23 जून को ध्वजारोहण की योजना…

Read More

साइबर ठगी: सावधान, कहीं एक मैसेज खाली न कर दे आपका एकॉउन्ट..

अयोध्या। साइबर ठगों ने निवेश पर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से 15.69 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाका क्षेत्र निवासी कृष्ण कुमार सिंह के व्हाट्सएप पर 15 फरवरी को एक इनवेस्टमेंट प्लान का संदेश आया। संदेश में कम समय में अधिक लाभ का दावा किया गया था। इसके बाद उन्होंने फोन और चैट के जरिए संपर्क किया। ठगों ने उन्हें आकर्षक निवेश योजना…

Read More

टप्पेबाजी: बदल रही थी आभूषण, शक होने पर पकड़ी गई महिला..

रुदौली सर्राफा मार्केट का मामला, दुकानदार ने ठग महिला को पुलिस को सौंपा रुदौली, अयोध्या। रुदौली सर्राफा मार्केट में दुकानदार ने आभूषण की अदला – बदली करने वाली एक ठग महिला को शक होने पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला रुदौली क्षेत्र स्थित पुरानी सट्टी बाजार में मो. शरीफ अहमद ज्वेलर्स की दुकान है। रविवार को नकाबपोश महिला ने दुकान पर पहुंच, झुमकी दिखाने की बात कही। दुकान मालिक जहीर ने महिला को झुमकी दिखाई, लेकिन इसी दौरान महिला ने सोने की आभूषण की जगह पर…

Read More

मिक्सर डंपर की टक्कर से युवक की मौत…

मसौधा, अयोध्या। थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के बिल्हर घाट मार्ग पर तेज रफ्तार मिक्सर डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना हनुमतनगर चौराहे और पूराकलंदर थाने के बीच की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहे मिक्सर डंपर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के…

Read More

रामकथा संग्रहालय में लगेगी भगवान राम के पूर्वजों की प्रतिमाएं….

गौरवशाली इतिहास के बारे में मिलेगी डिजिटल जानकारी, प्रतिमाओं के स्वरूप को लेकर भी मंथन जारी अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में अब भगवान श्रीराम के पूर्वजों और इक्ष्वाकु वंश की प्रतिमाएं स्थापित नहीं की जाएंगी बल्कि मूर्तियों और उनसे जुड़ी ऐतिहासिक जानकारियों को अब निर्माणाधीन इंटरनेशनल रामकृष्ण म्यूजियम में स्थान दिया जाएगा। जहां श्रद्धालुओं को इक्ष्वाकु वंश के प्रतापी राजाओं की मूर्तियों के साथ उनकी वंशावली और गौरवशाली इतिहास की डिजिटल जानकारी भी मिलेगी। रामकथा संग्रहालय के निदेशक डॉ. संदीप कुमार सिंह ने बताया कि इक्ष्वाकु वंश की वंशावली बेहद…

Read More

सिर पर गैस सिलेंडर, ठेले पर बाइक… सपा का अनोखा प्रदर्शन

अयोध्या। महंगाई, गैस संकट और नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में समाजवादी पार्टी ने शनिवार को अनोखा प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडे के नेतृत्व में सिर पर गैस सिलेंडर रखकर और ठेले पर मोटरसाइकिल लादकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा नेता प्रदर्शन करते हुए रीडगंज चौराहे पर पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हालांकि बाद में माहौल शांत कराया गया और प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।…

Read More

लखनऊ हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत,आपस में साढ़ू भाई थे मृतक

  अयोध्या। लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत हो गई। मृतक आपस में साढ़ू भाई थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। पटरंगा थाना क्षेत्र के कटघरा गांव निवासी राम प्रकाश रावत (45) पुत्र गुरु प्रसाद इसी थाना क्षेत्र के अघावननगर निवासी अपने साढ़ू चंदे (40) पुत्र छेददन के साथ मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहे थे। लखनऊ हाईवे पर गनौली गांव के समीप हाईवे से गुजर रहे…

Read More

सीएचसी मसौधा में लगी आग, फायर टेंडर ने पाया काबू

  अयोध्या। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा में शुक्रवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के चलते दंत विभाग में आग लग गई। अस्पताल भवन में धुएं और आग के गुबार से मरीज और स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा- तफरी मच गई। इस घटना से स्वास्थ्य कर्मियों , मरीजों एवं तीमारदारों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट की वजह से दंत विभाग में भीषण आग लग गई जिसके चलते कुर्सियां, टेबल एवं कई जरूरी मशीन जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई और प्रयोगशाला के एसी में भी विस्फोट हुआ। मुख्य…

Read More