23 जून को शेषावतार मंदिर के साथ पूर्ण होगा राममंदिर परिसर के पूरक मंदिरों में ध्वजारोहण

Spread the love

अयोध्या। राममंदिर निर्माण पूरा होने बाद अब मंदिर प्रसार के पूरक मंदिरों में भी ध्वजारोहण प्रक्रिया को अंजाम तक पहुंचने की तैयारी है। आने वाली 29 मई को मंदिर आंदोलन की फायर ब्रांड साध्वी ऋतंभरा को पूरक दुर्गा मंदिर में ध्वजारोहण करना है। जिसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और मातृ शक्तियों समेत लगभग आठ हजार को आमंत्रित किया गया है। इसके बाद केवल शेषावतार मंदिर शेष बच रहा है। जिस पर श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अगले माह 23 जून को ध्वजारोहण की योजना बनाई है। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को आमंत्रित किया है।आयोजन में देशभर से संत-धर्माचार्य, धार्मिक संगठन, जनप्रतिनिधि और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े करीब एक हजार लोगों को अतिथि के रूप में बुलाया जाएगा।ट्रस्ट ने अभी 29 मई को प्रस्तावित मां दुर्गा मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित कर रखा है। इसी कारण अतिथियों की सूची और आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर अभी अंतिम चर्चा नहीं हो सकी है। ट्रस्ट की ओर से रामजन्मभूमि परिसर के सभी पूरक मंदिरों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम को विशेष स्वरूप दिया जा रहा है।
ट्रस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रामजन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित शेषावतार मंदिर में अगले माह 23 जून को धर्म ध्वजा के आरोहण की योजना है। इसी माह परकोटे के पूरक मंदिरों में छठे पूरक मंदिर मां दुर्गा मंदिर पर ध्वजारोहण 29 मई को हो जाएगा। पांच पूरक मंदिरों पर ध्वजारोहण पहले संपन्न हो चुका है।
शक्ति स्वरूप दुर्गा मंदिर पर ध्वजारोहण के लिए दुर्गा वाहिनी सहित विभिन्न महिला संगठनों की लगभग दो हजार मातृ शक्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है। राम मंदिर के पीछे दक्षिण-पश्चिम दिशा में बने शेषावतार मंदिर में भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा की स्थापना गत वर्ष 5 जून को अन्य पूरक मंदिरों के साथ की गई थी। परकोटे के अन्य मंदिरों के साथ इस मंदिर में भी 13 अप्रैल से श्रद्धालुओं का दर्शन चालू है। शेषावतार लक्ष्मण मंदिर पर ध्वजारोहण के साथ ही पूरक मंदिरों के ध्वजारोहण प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।


Spread the love

Related posts