मिक्सर डंपर की टक्कर से युवक की मौत…

Spread the love

मसौधा, अयोध्या। थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के बिल्हर घाट मार्ग पर तेज रफ्तार मिक्सर डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना हनुमतनगर चौराहे और पूराकलंदर थाने के बीच की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहे मिक्सर डंपर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पहुंची पुलिस युवक को घायलावस्था में जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मिझौली निवासी किशुनदासपुर खपरैला बाजार के रहने वाले के रूप में हुई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर वाहन की तलाश करने में जुटी है।


Spread the love

Related posts