शिक्षक सम्मान बहाली की मांग: शिक्षामित्रों ने बांधी काली पट्टी, दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि

शिक्षक सम्मान बहाली की मांग: शिक्षामित्रों ने बांधी काली पट्टी, दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि अयोध्या। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2017 में शिक्षामित्रों का शिक्षक पद का सम्मान निरस्त किए जाने की बरसी पर शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान शिक्षामित्रों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर दो मिनट का मौन रख दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने कहा कि…

Read More

समरसता संकल्प अभियान: गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा चलाएगी विशेष अभियान

समरसता संकल्प अभियान: गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा चलाएगी विशेष अभियान 29 जुलाई से 20 फरवरी तक चलेगा समरसता संकल्प  अभियान, आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम अयोध्या। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान 29 जुलाई से प्रारंभ होकर गुरु रविदास जयंती (20 फरवरी) तक चलेगा। अभियान की रूपरेखा तय करने के लिए शनिवार को महानगर कार्यालय, सहादतगंज में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा महानगर…

Read More

सपा विरोध प्रदर्शन: दिल्ली के जंतर-मंतर जा रहे दिव्यांग सपा नेता समरजीत को पुलिस ने रोका, सड़क पर घिसटकर जताया विरोध

सपा विरोध प्रदर्शन: दिल्ली के जंतर-मंतर जा रहे दिव्यांग सपा नेता समरजीत को पुलिस ने रोका, सड़क पर घिसटकर जताया विरोध अयोध्या। पेपर लीक और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एवं दिव्यांग नेता पंडित समरजीत को शनिवार को पुलिस ने शहर के तिकुनिया पार्क के पास रोक लिया। इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर हलचल का माहौल बन गया। पुलिस द्वारा आगे बढ़ने से रोके जाने…

Read More

अस्पताल निरीक्षण: प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल व श्रीराम चिकित्सालय का किया निरीक्षण

अस्पताल निरीक्षण: प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल व श्रीराम चिकित्सालय का किया निरीक्षण अयोध्या। जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को राजकीय श्रीराम चिकित्सालय और पुरुष जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रीराम चिकित्सालय में ओपीडी और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया तथा टीबी मरीजों के लिए अलग वार्ड विकसित करने और बच्चों के लिए वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी मंत्री पुरुष जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां एसआईसी डॉ. राजेश सिंह ने उनका स्वागत किया। उन्होंने ओपीडी, बाल…

Read More

राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति में रघुवंशी समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग

राम मंदिर ट्रस्ट की धार्मिक समिति में रघुवंशी समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग, पीएम और सीएम को भेजा पत्र अयोध्या। राष्ट्रीय सकल रघुवंशी समाज क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संयोजक चक्रपाल सिंह रघुवंशी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की धार्मिक समिति में रघुवंशी समाज के एक प्रतिनिधि को शामिल किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर उचित पहल करने का अनुरोध किया है। चक्रपाल सिंह रघुवंशी का कहना है कि भगवान श्रीराम रघुवंश…

Read More

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन: भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया संवाद, संपर्क और समन्वय का मंत्र

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन: भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया संवाद, संपर्क और समन्वय का मंत्र अयोध्या। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व सांसद पद्मसेन चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संवाद, सम्पर्क और समन्वय के मंत्र के साथ चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत…

Read More

बचपन डे-केयर सेंटर: 3.91 करोड़ की लागत से तैयार बचपन डे-केयर सेंटर, दिव्यांग बच्चों को मिलेगी आधुनिक देखभाल

बचपन डे-केयर सेंटर: 3.91 करोड़ की लागत से तैयार बचपन डे-केयर सेंटर, दिव्यांग बच्चों को मिलेगी आधुनिक देखभाल ब्रह्मकुंड में 4 हजार वर्ग फुट भूमि पर बना दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का नया सेंटर अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिव्यांग बच्चों के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रामनगरी अयोध्या में श्रवणबाधित, दृष्टिबाधित व बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के लिए आधुनिक बचपन डे-केयर सेंटर तेजी से निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अंतर्गत करीब 3.91 करोड़ रुपये की लागत से नजूल की…

Read More

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जीजीआईसी में प्रतियोगिताएं, विजेता छात्राओं को किया गया सम्मानित

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जीजीआईसी में प्रतियोगिताएं, विजेता छात्राओं को किया गया सम्मानित अयोध्या। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मद्यनिषेध शिक्षात्मक प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम मद्यनिषेध विभाग की अधिकारी  संजना सिंह तथा अभियान की नोडल अधिकारी चेतना यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चित्रकला (पोस्टर) निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 12 की तानिया…

Read More

धार्मिक यात्रा अयोध्या: रामनगरी में भक्ति की बही बयार, राजस्थान से आए 225 श्रद्धालु भजन संध्या में झूमे

धार्मिक यात्रा अयोध्या: रामनगरी में भक्ति की बही बयार, राजस्थान से आए 225 श्रद्धालु भजन संध्या में झूमे अयोध्या। रामनगरी में भक्ति, संगीत और संस्कृति का अनुपम संगम देखने को मिला। राजस्थान के विजयवाड़ा इलेक्ट्रिकल डीलर्स एसोसिएशन (वेडा) के डिवाइन वाराणसी-अयोध्या टूर के तहत 225 सदस्यीय श्रद्धालु दल अयोध्या पहुंचा। श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला एवं हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करने के बाद एक होटल में आयोजित भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। देर रात तक चले आयोजन में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते रहे और पूरा वातावरण जय श्रीराम के…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अनिल मिश्रा व सुभाष श्रीवास्तव की भूमिका की जांच तेज, एसआईटी खंगाल रही साक्ष्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अनिल मिश्रा व सुभाष श्रीवास्तव की भूमिका की जांच तेज, एसआईटी खंगाल रही साक्ष्य अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। सूत्रों के अनुसार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और गणना प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की भूमिका जांच एजेंसियों के रडार पर है। हालांकि, अब तक किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर जांच एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक, विशेष जांच दल (एसआईटी) दस्तावेजों, नियुक्तियों से…

Read More