शिक्षक सम्मान बहाली की मांग: शिक्षामित्रों ने बांधी काली पट्टी, दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

शिक्षक सम्मान बहाली की मांग: शिक्षामित्रों ने बांधी काली पट्टी, दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि
अयोध्या। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2017 में शिक्षामित्रों का शिक्षक पद का सम्मान निरस्त किए जाने की बरसी पर शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के बैनर तले शिक्षामित्रों ने सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।
इस दौरान शिक्षामित्रों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर दो मिनट का मौन रख दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में स्नातक, बीटीसी योग्यता एवं दो दशक से अधिक के अनुभव वाले हजारों शिक्षामित्र शिक्षक का सम्मान छिन जाने के बाद आर्थिक, सामाजिक, मानसिक और शारीरिक पीड़ा से जूझते हुए असमय काल के गाल में समा गए।
उन्होंने कहा कि यह दिन शिक्षामित्रों के लिए बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में आंशिक वृद्धि तथा कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के बाद से मृत्यु दर में कमी आई है, लेकिन अब भी उनकी मूल समस्याओं का समाधान होना बाकी है।संघ के जिला महामंत्री राम दर्शन यादव एवं जिला सचिव श्यामलाल प्रजापति ने शासन द्वारा स्थानांतरण प्रक्रिया का आदेश जारी किए जाने के बावजूद अब तक उसे लागू न किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षामित्रों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शबनम बानो, ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष प्रताप सिंह, विजय कुमार, शिवकुमार यादव, रंजीत तिवारी, राजेश तिवारी, रामशंकर, संतोष तिवारी, मोहम्मद मोबीन, आशीष श्रीवास्तव, रामनाथ यादव, रामकरन भारती, महेश कुमार शर्मा, ईश कुमार वर्मा, ओमप्रकाश यादव, कल्पना तिवारी, साधना पांडेय, रामराज, विजय कुमार मिश्रा, अमरेश वर्मा, रमेश पांडेय, हरिनारायण गुप्ता, मोहम्मद मुजीब, संजय कुमार, प्रेम बहादुर, राम बहादुर, शेषनाथ वर्मा, संदीप मिश्रा, तिलक राम निषाद, राम सुमेर यादव, शैलेंद्र कुमार पांडेय, विवेक मिश्रा, बसंत कुमार, प्रेम प्रकाश विश्वकर्मा, संगीता वर्मा, शैलेंद्र कुमार निषाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।

Spread the love

Related posts