
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जीजीआईसी में प्रतियोगिताएं, विजेता छात्राओं को किया गया सम्मानित
अयोध्या। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मद्यनिषेध शिक्षात्मक प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम मद्यनिषेध विभाग की अधिकारी संजना सिंह तथा अभियान की नोडल अधिकारी चेतना यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चित्रकला (पोस्टर) निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 12 की तानिया प्रथम, देवांशी यादव द्वितीय और कशिश विश्वकर्मा तृतीय रहीं, जबकि श्वेता प्रजापति को सांत्वना पुरस्कार मिला।
निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 9-बी की ऋचा यादव ने प्रथम, कक्षा 12-बी की अंजलि ने द्वितीय तथा अपर्णा कसौधन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुहानी गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 12 की आकांक्षा मिश्रा प्रथम, वर्षा प्रजापति द्वितीय और रागिनी निषाद तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि रिशु मिश्रा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समारोह के समापन पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या श्रीमती पुष्प लता ने विजेता छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने छात्राओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प भी दिलाया।

