CM Yogi Ayodhya Visit: कल अयोध्या आएंगे सीएम योगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में होंगे शामिल

Spread the love

 

फोटो: महेंद्र गोंड

CM Yogi Ayodhya Visit: कल अयोध्या आएंगे सीएम योगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में होंगे शामिल

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे। दोपहर 2:50 बजे जीआईसी मैदान पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में अयोध्या समेत सात जिलों के करीब 12 हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की जानकारी है। अंबेडकरनगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, बस्ती और गोंडा से करीब दो-दो हजार प्रतिभागियों के पहुंचने की संभावना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह के दौरान करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम शाम करीब चार बजे तक जीआईसी मैदान में रहेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम करीब पांच बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

सीएम योगी के दौरे को लेकर अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम क्षेत्र में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

वहीं, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने जीआईसी मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


Spread the love

Related posts