लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री Suresh Kumar Khanna ने ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए एक सराहनीय पहल की। वह कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय तक साइकिल से पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील तथा मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की अपेक्षाओं के अनुरूप उन्होंने यह कदम उठाया है। श्री खन्ना ने कहा कि वह प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक दिन साइकिल से कार्यालय आने-जाने का संकल्प लेते…
Read MoreDay: May 14, 2026
आईजीआरएस में अयोध्या पुलिस को मिला प्रथम स्थान, एसएसपी ने किया सम्मानित
अयोध्या। जनपद अयोध्या पुलिस ने आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के प्रभावी संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस वर्ष जनवरी, मार्च और अप्रैल माह में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने आईजीआरएस सेल तथा विभिन्न शाखाओं और थानों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने आईजीआरएस से जुड़े सभी कर्मियों…
Read Moreभाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों महिलाओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन..
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के हमीरपुर-महोबा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ किया गया, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की अमर्यादित भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सांसद अजेंद्र सिंह लोधी से…
Read Moreराम मंदिर परिसर में माता मंदिर के शिखर पर होगा भव्य ध्वजारोहण, साध्वी रितंभरा होंगी शामिल
अयोध्या। भव्य राम मंदिर परिसर के माता भगवती मंदिर के शिखर पर 29 मई को ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर प्रशासन और संबंधित समितियों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम को विशेष और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए देशभर से श्रद्धालुओं एवं महिलाओं को आमंत्रित किया जा रहा है। राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली साध्वी रितंभरा इस अवसर पर विधिवत ध्वजारोहण करेंगी। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार…
Read Moreआंधी – तूफान से हुई जनहानि पर सपा अध्यक्ष ने जताया दुख
बोले – युद्धस्तर पर चलाया जाए राहत और बचाव कार्य, मिले उचित मुआवजा लखनऊ। प्रदेश में भीषण आंधी -तूफान से जनहानि पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव में दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही सरकार से मांग की है कि राहत और बचाव कार्य को युद्ध स्तर पर चलाया जाए। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और तूफान के कारण 54…
Read Moreअयोध्या नगर निगम की नई पहल: जनरेटर कम चलेंगे, कर्मचारियों को सार्वजनिक वाहन से आने के निर्देश
अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर की गई अपील के बाद नगर निगम उपयोग को नियंत्रित करते हुए ईधन की खपत में 10 प्रतिशत की कमी लाएगा। इसके लिए महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के बीच चर्चा के बाद विभागाध्यक्षों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। नगर निगम के पास अभी 20 इलेक्टिक चलित कूडा वाहन तथा 5 अधिकारियों को ईवी कार एलॉट की गई है।अयोध्या नगर निगम ने डीजल की बढ़ती खपत और ईंधन खर्च को…
Read More