10वीं की छात्रा को फेल करने की साजिश का खुलासा, अंक संशोधित कर पास किया गया

अयोध्या। थाना इनायतनगर क्षेत्र के आजाद इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा नंदिनी को कथित तौर पर जानबूझकर फेल करने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की जांच में स्कूल प्रशासन की गंभीर लापरवाही और अनियमितताएं उजागर हुई हैं। जांच के बाद छात्रा के प्रैक्टिकल अंक संशोधित कर दिए गए, जिससे नंदिनी हाईस्कूल परीक्षा में सफल हो गई। जानकारी के अनुसार, नंदिनी को विभिन्न प्रैक्टिकल विषयों में महज चार-चार अंक दिए गए थे, जिसके कारण वह कुल अंकों में अनुत्तीर्ण हो गई थी। परिजनों ने इस पर आपत्ति…

Read More

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम

लखनऊ। प्रतीक यादव का शुक्रवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई थे। प्रतीक यादव भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे। जानकारी के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से मौत…

Read More

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला : सीबीआई करेगी मामले की जांच

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 एक बार फिर विवादों में घिर गई है। पेपर लीक के आरोपों के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। दावा किया जा रहा है कि परीक्षा के करीब 125 सवाल सोशल मीडिया पर वायरल कथित गेस पेपर से हूबहू मेल खा रहे थे। मामला सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच केंद्रीय अन्वेषण…

Read More

कार,बाइक और स्कूटी में युवक ने लगायी आग, नशा और सनक माना जा रहा कारण…….

अयोध्या। नगर कोतवाली नगर के धारा रोड स्थित दिलकुशा कालोनी में एक युवक ने घर के सामने और सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों में आगजनी की। आगजनी में वैगन आर कार और बाइक को ज्यादा नुकसान हुआ है,जबकि स्कूटी की सीट जली है। मामले की खबर पर क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी के साथ नगर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की है। मौके से मिले साक्ष्य और सुराग के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र…

Read More