भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों महिलाओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन..

Spread the love

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के हमीरपुर-महोबा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ किया गया, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे लेकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की अमर्यादित भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सांसद अजेंद्र सिंह लोधी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के नेताओं की भाषा लगातार मर्यादा की सीमाएं पार कर रही है। उन्होंने अखिलेश यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने सांसदों और विधायकों को संयमित भाषा का प्रयोग करने की सलाह दें।

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अपील की।

महिला मोर्चा की नेताओं ने कहा कि यदि सांसद द्वारा सार्वजनिक माफी नहीं मांगी गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।


Spread the love

Related posts