अवैध कटान है जारी,वन माफियाओं पर मेहरबान वन क्षेत्राधिकारी

Spread the love

कटान चढ़ा परवान हरियाली कैसे आएगी, जिम्मेदार है अन्जान

गोंडा। जनपद में खबर के बाद भी वन माफियाओं पर जिम्मेदार अधिकारी मेहरबान हैं। बता दें कि हाल ही में कटे प्रतिबंधित वृक्षों के कटान की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों के व्हाट्सएप्प पर दे दी गई थी, लेकिन कार्यवाहियों का सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा और धरातल पर कार्यवाही शून्य थी। सूत्र बता रहे है कि वन क्षेत्राधिकारी को वन माफियाओं द्वारा मुंहमांगा चढ़ावा चढ़ा दिया जाता है जिससे नाममात्र कार्यवाही कर उच्च अधिकारियों को गुमराह किया जाता है। चर्चा यह भी है कि क्षेत्रों में लगातार हरे भरे वृक्षों की कटान परवान चढ़ चुकी है लेकिन यहां के जिम्मेदार अन्जान है। तो ऐसे में आखिर सरकार के मंशानुरूप हरियाली कैसे बचाई जाऐगी। हाल ही में ग्राम बनकसिया वन रेन्ज क्षेत्र पंडरी कृपाल में लगभग 25 पेड़ों को काटकर धाराशाई कर दिया गया।लेकिन जानने वाली बात यह है कि वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की नींद तब टूटती है जब कोई पत्रकार बताता है। अब सवाल यह है कि विभाग के जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी कैसे निभाते हैं। स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पंडरी कृपाल रेन्ज अन्तर्गत सागौन,नीम आदि प्रतिबंधित वृक्षों की कटान हो जाती है और कार्यवाही के नाम पर मामला सिर्फ रफा दफा करने का कार्य किया जाता है। यही नहीं रोड किनारे की कुछ दिन पूर्व लगभग 80 से अधिक वृक्ष धाराशाई हो चुके हैं जिसमें जानकारी करने पर जिम्मेदार गोलमाल जवाब देकर E3 के नाम पर सभी को‌ निपटाने का कार्य करते हैं। सूत्र बताते हैं कि खबरों के चलने और अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद सबसे बड़ा वन विभाग का खेल होता है जड़ खुदवाने और जलाने का। क्योंकि लोगो को दिखा सके यह तो पुराना है परन्तु सूचना देने तक मामला अन्जान डिब्बे में बन्द रहता है‌। जिम्मेदार पंडरी कृपाल वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि वह किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दे सकते हैं,लेकिन क्षेत्राधिकार होने के कारण अवैध कटान की व्हाट्सएप्प पर जानकारी दे दिया गया है,जिस पर जवाब में लिखा है कि हम पता लगाते हैं। अब सवाल उठता है कि जिम्मेदार ही सुस्त है तो विभागीय कर्मचारी तो मस्त रहेंगे ही। पंडरी कृपाल रेन्ज अन्तर्गत बनकसिया में कटे सागौन के सम्बन्ध में जानकारी व्हाट्सएप्प के माध्यम से तेजतर्रार उपवनाधिकारी सुदर्शन को दिया गया जिसमे नवीनतम जानकारी में बताया की एफआईआर दर्ज कराई जाऐगी।


Spread the love

Related posts