अयोध्या। थाना इनायतनगर क्षेत्र के आजाद इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा नंदिनी को कथित तौर पर जानबूझकर फेल करने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की जांच में स्कूल प्रशासन की गंभीर लापरवाही और अनियमितताएं उजागर हुई हैं। जांच के बाद छात्रा के प्रैक्टिकल अंक संशोधित कर दिए गए, जिससे नंदिनी हाईस्कूल परीक्षा में सफल हो गई। जानकारी के अनुसार, नंदिनी को विभिन्न प्रैक्टिकल विषयों में महज चार-चार अंक दिए गए थे, जिसके कारण वह कुल अंकों में अनुत्तीर्ण हो गई थी। परिजनों ने इस पर आपत्ति…
Read MoreAuthor: admin
मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम
लखनऊ। प्रतीक यादव का शुक्रवार को लखनऊ में निधन हो गया। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई थे। प्रतीक यादव भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे। जानकारी के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से मौत…
Read MoreNEET-UG 2026 पेपर लीक मामला : सीबीआई करेगी मामले की जांच
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 एक बार फिर विवादों में घिर गई है। पेपर लीक के आरोपों के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। दावा किया जा रहा है कि परीक्षा के करीब 125 सवाल सोशल मीडिया पर वायरल कथित गेस पेपर से हूबहू मेल खा रहे थे। मामला सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच केंद्रीय अन्वेषण…
Read Moreकार,बाइक और स्कूटी में युवक ने लगायी आग, नशा और सनक माना जा रहा कारण…….
अयोध्या। नगर कोतवाली नगर के धारा रोड स्थित दिलकुशा कालोनी में एक युवक ने घर के सामने और सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों में आगजनी की। आगजनी में वैगन आर कार और बाइक को ज्यादा नुकसान हुआ है,जबकि स्कूटी की सीट जली है। मामले की खबर पर क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी के साथ नगर कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की है। मौके से मिले साक्ष्य और सुराग के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र…
Read Moreकृषक समन्वय बनाकर वैज्ञानिक विधि से खेती करें और खेतों में जैविक खाद का प्रयोग करें:-राज्यपाल
हरदोई।जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम के अन्तर्गत महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन ने बावन रोड स्थिति कृषि विज्ञान केन्द्र पर गार्ड आफ आनर की सलामी लेने के बाद रूद्राक्ष का पौधा लगाकर वृक्षारोपण करने के उपरान्त मधु मक्खी पालन, औषधीय पौध वाटिका, पोषण वाटिका तथा जैविक कीट नाशक दवाओं के सम्बन्ध में सम्बन्ध अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। कृषि विज्ञान केन्द्र की अव्यवस्थाओं पर उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये सभी व्यवस्थाओं में तत्काल प्रभाव से सुधार करायें। इसके उपरान्त महामहिम ने जिला प्रशिक्षण केन्द्र पर कृषि, मत्स्य,…
Read Moreएक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने दर्शकों से की “हंगामा 2” देखने की अपील
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जहां लंबे समय बाद बॉलीवुड में अपना कमबैक करने वाली है, वहीं दूसरी ओर शिल्पा के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पति की गिरफ्तारी की वजह से शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्म “हंगामा 2” के प्रमोशन मे ध्यान नही दे पा रहीं हैं, लेकिन अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर दर्शकों से अपील की, कि सभी फिल्में जरूर देखें, क्योंकि पूरी टीम ने बहुत ही मेहनत से यह फिल्म बनाई है। “हंगामा 2” आज…
Read Moreपूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने चलाई साइकिल, 2022विधानसभा चुनाव का आगाज
2022 के विधानसभा चुनाव के पहले छोटे लोहिया के नाम से पहचान रखने वाले स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। पूरे यूपी में आयोजित साइकिल रैली के बहाने सपा ने 2022 विधानसभा चुनाव के लक्ष्य को भेजने के मिशन के साथ साइकिल रैली निकाली। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में जमानियां तहसील से जीवपुर तक सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध…
Read Moreहोमो कौन थे? इजराइल में एक नयी रहस्यमयी मानव प्रजाति की खोज
ब्रिसबेन (ऑस्ट्रेलिया) : पुरातत्वविज्ञानियों के एक अंतरराष्ट्रीय समूह ने मनुष्यों के विकास की कहानी के एक लापता हिस्से की खोज की है। इजराइल के नेशेर रामला में खुदाई में एक खोपड़ी मिली है जो संभवत: एक अलग होमो आबादी के अंतिम बचे मानव का उदाहरण हो। यह आबादी करीब 4,20,000 से 1,20,000 साल पहले अब के इजराइल में रहती थी। इजराइल के अनुसंधानकर्ता हर्शकोवित्ज, योशी जेदनर और सहकर्मियों ने ‘साइंस’ में प्रकाशित अध्ययनों में बताया कि इस आदिकालीन मानव समुदाय ने कई हजार वर्षों तक निकटवर्ती होमो सैपियंस समूहों के…
Read Moreगंगा में बहे मुंबई के सैलानियों की तलाश जारी
देहरादून, पांच अगस्त (भाषा) उत्तराखंड के मुनि की रेती क्षेत्र में उफनाई गंगा नदी में बहे मुंबई के बोरिवली क्षेत्र के तीन युवा सैलानियों का तलाशी अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। हालांकि, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और जल पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद भी बुधवार को गंगा नदी में बहीं दो युवतियों और एक युवक का अब तक कोई पता नहीं चला है। टिहरी जिले के मुनि की रेती क्षेत्र के पुलिस थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मानसून के कारण गंगा नदी का बहाव बहुत…
Read More‘सेल्फ गोल’ करने में जुटा है विपक्ष : मोदी
लखनऊ, पांच अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न कर रहे विपक्ष पर करारा हमला करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ में डूब कर ऐसी चीजें कर रहे हैं जिनसे लगता है कि वे ‘सेल्फ गोल’ करने में जुटे हैं। मोदी ने ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक वृहद अभियान की शुरुआत करने के बाद अपने संबोधन में ‘तोक्यो ओलंपिक’ में भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा कांस्य पदक जीतने का जिक्र…
Read More