साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सप्ताह में एक दिन चलायेगें साइकिल..!

Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री Suresh Kumar Khanna ने ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए एक सराहनीय पहल की। वह कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय तक साइकिल से पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील तथा मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की अपेक्षाओं के अनुरूप उन्होंने यह कदम उठाया है।

श्री खन्ना ने कहा कि वह प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक दिन साइकिल से कार्यालय आने-जाने का संकल्प लेते हैं। उनका मानना है कि डीजल और पेट्रोल जैसे ईंधनों की बचत करना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 से 86 प्रतिशत पेट्रोलियम उत्पाद विदेशों से आयात करता है, जिस पर भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। यदि नागरिक ईंधन की बचत करें, तो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए समय की मांग है कि लोग ईंधन का कम से कम उपयोग करें तथा पर्यावरण-अनुकूल साधनों को अपनाएं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे यथासंभव साइकिल, सार्वजनिक परिवहन और साझा वाहनों का प्रयोग करें। इससे प्रदूषण कम होगा, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान भी मिलेगा।


Spread the love

Related posts