आंधी – तूफान से हुई जनहानि पर सपा अध्यक्ष ने जताया दुख

Spread the love

बोलेयुद्धस्तर पर चलाया जाए राहत और बचाव कार्य, मिले उचित मुआवजा

लखनऊ। प्रदेश में भीषण आंधी -तूफान से जनहानि पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव में दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही सरकार से मांग की है कि राहत और बचाव कार्य को युद्ध स्तर पर चलाया जाए।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और तूफान के कारण 54 लोगों की मौत हो गई। वहीं घर, पेड़ और दीवारें गिरने से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने घायलों के लिए बेहतर इलाज, खाना पानी के साथ प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द सुविधा और समुचित संसाधन उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में हुए जानमाल, फसल वो वाहनों के नुकसान का आकलन कर जल्द से जल्द प्रभावित परिवारों बीमा राशि और उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इसके साथ ही सपा अध्यक्ष ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे पीड़ित परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए आगे आएं।


Spread the love

Related posts