अयोध्या समाचार: नगर निगम के कमरे में धूल फांक रहे शिलापट, खर्च को लेकर उठे सवाल अयोध्या। नगर निगम द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण के लिए तैयार कराए जाने वाले शिलापटों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नगर निगम परिसर के एक कमरे में वर्ष 2025 के कई शिलापट धूल फांकते नजर आ रहे हैं, जबकि उनसे संबंधित अनेक योजनाओं का कार्य पूरा भी हो चुका है। इन शिलापटों पर योजना का नाम, लागत, कार्य अवधि, ठेकेदार का विवरण, संबंधित क्षेत्र, मुख्यमंत्री, महापौर, स्थानीय पार्षद तथा नगर…
Read MoreCategory: Slide
धार्मिक यात्रा: रामपथ पर निकली 200 वर्ष पुरानी दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं की भव्य यात्रा
धार्मिक यात्रा: रामपथ पर निकली 200 वर्ष पुरानी दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं की भव्य यात्रा अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में रविवार को रामपथ पर दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं द्वारा एक भव्य धार्मिक यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में तमिलनाडु के मदुरै क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा में शामिल संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका यह धार्मिक संघ करीब 200 वर्षों से संचालित हो रहा है। संगठन से लगभग 41 हजार परिवार जुड़े हुए हैं, जो हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर धार्मिक यात्रा और…
Read Moreमुहर्रम 2026: गुलाबबाड़ी और हसनू कटरा में हजरत क़ासिम की याद में निकला शाही मेहंदी का जुलूस
मुहर्रम 2026: बड़ी संख्या में अजादारों ने पेश किया आंसुओं का पुरसा अयोध्या। नगर की ऐतिहासिक गुलाबबाड़ी और हसनू कटरा इलाकों में हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के भतीजे हजरत क़ासिम की याद में शाही मेहंदी का जुलूस बड़े ही सम्मान और धार्मिक जज्बे के साथ निकाला गया। यह जुलूस शोहदाए-ए-कर्बला की याद में करबला की घटनाओं को ताज़ा करते हुए निकाला गया, जिसमें अहले बैत के अजादार बड़ी संख्या में शामिल हुए। गुलाबबाड़ी में हजरत क़ासिम की याद में शाही मेहंदी का जुलूस अंजुमन मासूमिया, अंजुमन बज़्मे नसीरिया, अंजुमन आबिदिया…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: सत्य उजागर होने के संकल्प के साथ 25 दिन के मौन व्रत पर गए राजषि महंत एकनाथ महाराज
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में सत्य उजागर होने के संकल्प के साथ 25 दिन के मौन व्रत पर गए राजषि महंत एकनाथ महाराज अयोध्या, 22 जून। रामनगरी अयोध्या के संत राजषि महंत एकनाथ महाराज ने 23 जून से 18 जुलाई तक 25 दिनों के मौन व्रत का संकल्प लिया है। इस अवधि में वह किसी से वार्ता नहीं करेंगे तथा साधना, आत्मचिंतन और भागवत अध्ययन में समय व्यतीत करेंगे। उनके आश्रम की ओर से जारी सूचना में श्रद्धालुओं और अनुयायियों से इस अवधि में फोन अथवा अन्य माध्यमों से संपर्क…
Read Moreलखनऊ अग्निकांड: व्यवसायिक भवन में लगी आग, 12 से अधिक मौत
लखनऊ अग्निकांड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत आला अफसरों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश लखनऊ। राजधानी के अलीगंज में सोमवार को एक भवन में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। लोग खुद को बचने के लिए भवन से कूद पड़े, हालांकि इस हादसे में करीब 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल बताए जा रहे है। मौके पर पहुंच राहत टीम ने सभी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।…
Read Moreअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सर्बिया में गूंजा योग का संदेश, मोहनजी ने कहा- योग आत्म-संबंध और आत्म-अन्वेषण का मार्ग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बेलग्रेड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में 200 से अधिक लोगों की भागीदारी, मोहनजी ने योग के आध्यात्मिक आयामों पर डाला प्रकाश….. अयोध्या। सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक कालेमेगदान किले स्थित विक्टर स्मारक पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मर्षि डॉ. मोहनजी ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन भारत के दूतावास, बेलग्रेड द्वारा किया गया, जिसमें 200 से अधिक योग साधकों, वेलनेस प्रेमियों और भारत के मित्रों…
Read Moreधार्मिक समाचार: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना श्री राम रक्षा यंत्र
धार्मिक समाचार: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना श्री राम रक्षा यंत्र अयोध्या। सनातन परंपरा में यंत्रों का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। इसी कड़ी में श्री राम रक्षा यंत्र श्रद्धालुओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह यंत्र देशभर में करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र बन चुका है और इसके माध्यम से श्रद्धालु भगवान श्रीराम की कृपा एवं आध्यात्मिक संरक्षण की अनुभूति कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, श्री रामलला अयोध्या जी सेवा समिति द्वारा निर्मित इस…
Read MorePolitical News: कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा ने दिखाई ताकत, फूँका चुनावी बिगुल
Political News: सम्मेलन में पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई बसपा की सदस्यता सपा का PDA फार्मूला सिर्फ चुनावी जुमला: प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल बीकापुर। अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अयोध्या जिले की बीकापुर विधानसभा से चुनावी हुंकार भरी। विधानसभा क्षेत्र के जलालपुर मैदान में सोमवार को आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। इस दौरान…
Read Moreभारतीय किसान यूनियन अटल: एडीए के जेई की संपत्तियों की जांच कराने को लेकर मुख्यमत्री को भेजा पत्र
भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अमित सिंह ने लिखा सीएम को पत्र अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन अटल ने अयोध्या विकास प्राधिकरण में तैनात एक जेई की चल-चल संपत्ति की विजिलेंस जांच कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अमित सिंह की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में अयोध्या विकास प्राधिकरण में नियुक्त जूनियर इंजीनियर अशोक मिश्रा की चल-अचल संपत्ति की विजिलेंस जांच कराने की मांग की गई है। पत्र में…
Read MorePolitical News: भाजपा सरकार में हो रहा पीडीए के अधिकारों का हनन: अवधेश प्रसाद
Political News: पीडीए आरक्षण घोटाले को लेकर सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना अयोध्या। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में पीडीए पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों का हनन किया गया है। उन्होंने शहर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में दावा किया है कि विभिन्न विभागों की भर्तियों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं और इसका खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ा है। सांसद ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती समेत कई विभागों की भर्तियों…
Read More