Ayodhya Crime News : तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब की खेप बरामद,दो गिरफ्तार

Ayodhya Crime News :  कुल 839 बोतल अंग्रेजी शराब और कार के साथ मिली नकदी  अयोध्या। जनपद के मवई थाना पुलिस ने बिहार प्रांत को अंग्रेजी शराब के तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग से बिहार को ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित 839 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने कार सवार दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये बरामद किया है। एसपी देहात बलवंत चौधरी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के…

Read More

Ayodhya News: केरल के दल ने राम लला के दरबार में की परंपरागत पंचवाद्यम उपासना

Ayodhya News: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में केरल के 25 सदस्यीय सांस्कृतिक दल ने पारंपरिक पंचवाद्यम से रामलला की उपासना की श्रावण माह में विभिन्न मठ मंदिरों में देशी लोककलाओं से जुड़े विशेष धार्मिक आयोजन जारी हैं। अयोध्या। केरल से आए सांस्कृतिक कलाकारों के एक 25 सदस्यीय दल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में परंपरागत पंचवाद्यम से उपासना की। श्रावण माह में जहां एक ओर रामनगरी के विभिन्न मठ मंदिरों में विराजमान रामलला को कजरी और अन्य पारंपरिक लोकगीत का श्रवण कराया जा रहा है। वहीं राममंदिर परिसर…

Read More

Ayodhya News : अपराध में सक्रिय दो और की एसएसपी ने खोली हिस्ट्रीशीट,पुलिस करेगी निगरानी

Ayodhya News : अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण की कवायद के तहत हो रही कार्रवाई अयोध्या। अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण की कवायद के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने जिले के दो और लोगों की हिस्ट्रीशीट खोलने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। कार्रवाई की जद में आए सक्रिय अपराध में शामिल इन दो लोगों में एक थाना पूराकलन्दर और एक थाना इनायतनगर क्षेत्र निवासी है। एसएसपी कार्यालय की ओर से बताया गया कि इन दोनों को संबंधित थाना पुलिस ने दुराचारी घोषित किया है और इनके…

Read More

Ayodhya News: SSP डॉ. गौरव ग्रोवर की बड़ी कार्रवाई, मनमानी में दो चौकी प्रभारी निलंबित

Ayodhya News: कोतवाली कैन्ट और कोतवाली नगर में तैनात उपनिरीक्षकों पर गिरी गाज, विभागीय जांच के आदेश, कर्तव्य के प्रति उदासीनता और स्वेच्छाचारिता पर हुई कार्रवाई अयोध्या। अयोध्या जनपद के पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. गौरव ग्रोवर ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। कार्यवाही के प्रति घोर लापरवाही, अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में शहर सर्किल के दो चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच भी…

Read More

Savan jhulnotsava : राम  मंदिर में नई परंपरा के साथ मनाया जाएगा सावन झूलनोत्सव

  Savan jhulnotsava : पहली बार निकाली जाएगी रामलला के उत्सव विग्रह की पालकी यात्रा  अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में इस वर्ष का सावन झूलनोत्सव नई परंपरा के साथ जाएगा मनाया। पहली बार झूलनोत्सव की शुरुआत सावन शुक्ल पंचमी के बजाय सावन शुक्ल तृतीया से होगी, इसके अलावा रामलला के उत्सव विग्रह की पालकी यात्रा भी पहली बार निकाली जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। सावन महीने में पहली बार नई व्यवस्था के तहत राम मंदिर के भूतल पर विराजमान रामलला के…

Read More

शिष्टाचार भेंट: मुख्यमंत्री योगी से मिले मिल्कीपुर विधायक, विधानसभा क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा

शिष्टाचार भेंट: मुख्यमंत्री योगी से मिले मिल्कीपुर विधायक, विधानसभा क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चंद्रभानु पासवान ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से परिवार सहित शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान विधायक चंद्रभानु पासवान ने विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आवश्यक परियोजनाओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।…

Read More

Ayodhya News : चोरी के तीन मामलों का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार

Ayodhya News : चोरी के जेवर व अन्य सामान बरामद अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में हुई तीन चोरियों का खुलासा किया है। चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से चुराया गया जेवरात, अन्य सामान तथा ई रिक्शा बरामद किया है। नगर कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि शहर में अलग अलग स्थानों पर घरों के ताला तोडकर चोरी के मामले में नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा और प्रभारी सर्विलांस व…

Read More

Accident News: हाईवे पर हादसे में एक की मौत, दूसरा भर्ती

Accident News: लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा  अयोध्या। लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में सुल्तानपुर निवासी एक शख्स की मौत हो गई, जबकि नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि मूल रूप से सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र स्थित जयसिंहपुर निवासी 37 वर्षीय सत्येंद्र कुमार पुत्र हरिराम गुप्ता यहां अपनी रिश्तेदारी में नगर कोतवाली के रकाबगंज बाला हटा क्षेत्र में आए थे। गुरुवार को दूसरी…

Read More

Ayodhya Crime News : खड़ी ट्रक से 50 लीटर डीजल चोरी करने वाले दो गिरफ्तार,कार बरामद

Ayodhya Crime News : पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण करवा और दर्ज मुकदमें में बरामदगी की धारा बढ़ा चालान किया  अयोध्या। थाना महराजगंज पुलिस ने ट्रक से डीजल चोरी करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 लीटर चोरी का डीजल, एक खाली कैन और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। सीओ सदर प्रतीक चौहान ने बताया कि महराजगंज थाने के उपनिरीक्षक प्रिंस सिंह की टीम ने दलपतपुर…

Read More

साइबर सुरक्षा: सावधान, सरकारी योजना के नाम पर गर्भवती महिलाओं को निशाना बना रहे साइबर ठग…!

साइबर सुरक्षा: सावधान, सरकारी योजना के नाम पर गर्भवती महिलाओं को निशाना बना रहे साइबर ठग गर्भवती महिलाओं को सरकारी योजना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, पुलिस ने जारी किया अलर्ट अयोध्या। गर्भवती महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले जालसाजों से सावधान रहने के लिए कोतवाली बीकापुर पुलिस ने लोगों को सचेत किया है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडे ने आशा बहुओं, नर्सों, संबंधित अधिकारियों और आमजन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, साइबर ठग गर्भवती…

Read More