Ayodhya Crime News : खड़ी ट्रक से 50 लीटर डीजल चोरी करने वाले दो गिरफ्तार,कार बरामद

Spread the love

Ayodhya Crime News : पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण करवा और दर्ज मुकदमें में बरामदगी की धारा बढ़ा चालान किया 

अयोध्या। थाना महराजगंज पुलिस ने ट्रक से डीजल चोरी करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 लीटर चोरी का डीजल, एक खाली कैन और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।

सीओ सदर प्रतीक चौहान ने बताया कि महराजगंज थाने के उपनिरीक्षक प्रिंस सिंह की टीम ने दलपतपुर बाइपास के पास से भीम पाण्डेय (20) निवासी मुस्तफाबाद थाना अहिरौली जनपद अंबेडकरनगर तथा प्रिन्स वर्मा (24) निवासी गणेशपुर बसौरा थाना गोशाईगंज, जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से दो कैनों में लगभग 50 लीटर डीजल (करीब 25-25 लीटर), एक खाली कैन तथा घटना में प्रयुक्त वर्ना कार (UP 32 LS 5576) बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज मिले हैं। दोनों का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण करवा और दर्ज मुकदमें में बरामदगी की धारा बढ़ा चालान किया है।

ट्रक चालक ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

पुलिस के अनुसार 4 अगस्त बुधवार को अंबेडकरनगर निवासी ट्रक चालक ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके खड़े ट्रक से डीजल चोरी कर लिया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया था।

 


Spread the love

Related posts