किसानों दी गई जैव उर्वरक के प्रयोग की जानकारी…..

Spread the love

अयोध्या। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राज कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में जिले की विकासखंड पूरा बाजार के दर्शननगर समिति पर जैव उर्वरक अभियान के तहत किसान सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विवेक त्रिवेदी उप क्षेत्र प्रबंधक इफको ने किसानों को नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो कॉपर एवं नैनो डीएपी एवं जैव उर्वरक के प्रयोग विधि व उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किसान पारंपरिक दानेदार यूरिया व डीएपी के स्थान पर नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी का प्रयोग करके कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही ARCS ने सभी किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी मिट्टी की सेहत को बचाने के लिए सभी किसान जैव उर्वरक, हरी खाद, नैनो DAP से बीज/जड़ उपचार करके खेती करें, निश्चित लाभ मिलेगा और कम लागत के साथ उत्पादन भी बढ़ेगा।

कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों के साथ ADO सहकारिता आरसी तिवारी और समिति सचिव श्री दिलीप तिवारी, SFA सतीश व निर्मल कुमार ने उपस्थित होकर किसानों से समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में सैकड़ों किसान मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts