Ayodhya News: ई-फार्मेसी और कॉरपोरेट्स द्वारा प्रीडेटरी मूल्य निर्धारण के विरोध में मुखर हुए दवा व्यापारी

Spread the love

सभी दवा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर जताया विरोध….

अयोध्या। राष्ट्रीय संगठन AIOCD के आह्वान पर ई- फार्मेसी संचालन एवं कॉरपोरेट्स द्वारा प्रीडेटरी मूल्य निर्धारण के विरोध में बुधवार को जिले के दवा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। फैजाबाद केमिस्ट्स एंड ड्रेजिस्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा।

फैजाबाद केमिस्ट्स एंड ड्रेजिस्ट्स एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी शरद सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बंदी को प्रभावी बनाने के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष अवि आनंद, महामंत्री आनंद अग्रहरि एवं सभी पदाधिकारियों ने मोटरसाइकिल से बाजारों का भ्रमण किया।

सभी व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद कर सहयोग दिया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अवि आनंद ने बताया कि देशभर के 12.5 लाख केमिस्ट्स इस अवैध नीति के विरुद्ध एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि अवैध ई – फार्मेसियों की अनियंत्रित वृद्धि और कॉरपोरेट्स द्वारा अत्यधिक छूट के माध्यम से अपनाई जा रही नीतियां निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को विकृत कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि दवा कोई सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं है बल्कि सीधे मानव जीवन और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी हुई है।

बिन कड़े नियंत्रण के दवाओं की ऑनलाइन बिक्री और नुस्खों का बार बार दुरुपयोग आम जनता के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत गंभीर खतरा पैदा कर रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि जन स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा देश के 12.5 लाख केमिस्ट्स की आजीविका के संरक्षण हेतु इन जनविरोधी नीतियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस दौरान कोषाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी और दवा व्यापारी मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts