Ayodhya News : एबीवीपी ने फूंका झारखंड सीएम का पुतला,मामला पेपर लीक व लाठी चार्ज का 

Spread the love

Ayodhya News : प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग 

अयोध्या। झारखंड प्रांत में पेपर लीक और इसका विरोध कर रहे विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में एबीवीपी के अयोध्या महानगर के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में झारखंड के सीएम का पुतला फूंक विरोध जताया। प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

इसके पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत सह मंत्री शिवम मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की आवाज को लाठी के बल पर दबाना लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। झारखंड में अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर बल प्रयोग किया गया। प्रकरण की निष्पक्ष जांच हों और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। विभाग संयोजक शशांक विद्यार्थी ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं को सुना जाए और न्यायपूर्ण समाधान किया जाए।

महानगर मंत्री जयश्री रावत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा विद्यार्थियों के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष करती रही है। कार्रवाई न हुई तो व्यापक आंदोलन होगा।

जिलाधिकारी कार्यालय के पास हुए इस कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय,महानगर संगठन मंत्री उदय मिश्र,आदर्श चतुर्वेदी, अनुराग शुक्ला,किशन सिंह,राहुल ठाकुर,आदित्य सिंह,विकास यादव,शाशक शेखर,रिया रावत,अंकित जयसवाल, यश पांडेय,यश प्रताप सिंह,सन्तोष शुक्ला,आदर्श उपाध्याय,राघवेंद्र तिवारी,अमन तिवारी रजत शर्मा आदि उपस्थिति रहे।

 


Spread the love

Related posts