Minor Girl Missing Case: नाबालिग को भगाने का आरोप, केस दर्ज

Spread the love

Minor Girl Missing Case: नाबालिग को भगाने का आरोप, केस दर्ज

गोसाईंगंज, अयोध्या। गोसाईंगंज कोतवाली इलाके में एक पिता ने एक युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगाने का आरोप लगाया है। पीडित पिता का कहना है कि मंगलवार को उसकी नाबालिग पुत्री सुबह करीब आठ बजे स्कूल जाने के लिए निकली थी। करीब साढ़े नौ बजे उसके पड़ोसी सोनू सिंह से जानकारी मिली कि उसकी पुत्री को मनीष कुमार नामक युवक कंही लेकर चला गया।

एसएचओ अभिमन्यु शुक्ला के मुताबिक आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर दोनो की तलाश में पुलिस टीम को लगा दिया गया है।


Spread the love

Related posts