बारिश में हादसा: बारिश के दौरान गिरा छप्पर, युवती और 8 वर्षीय बालक की मौत

Spread the love

बारिश में हादसा: बारिश के दौरान गिरा छप्पर, युवती और 8 वर्षीय बालक की मौत

बीकापुर, अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के निधियाँवा बाजार में सोमवार को बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बारिश के बीच अचानक छप्पर गिरने से उसके नीचे बैठी एक युवती और एक बालक दब गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

बताया गया कि निधियाँवा बाजार के भुलई का पुरवा निवासी युवती 21 वर्षीय वंदना पुत्री स्वर्गीय राम नरेश पाल अपने घर पर बाहरी हिस्से में बरामदे में छप्पर के नीचे बैठी थी। जबकि उसकी बुजुर्ग मां घर के भीतर थी। इसी दौरान वहां गांव के ही राम बक्स का आठ वर्षीय बेटा कंस पहुंचा और बरसात के कारण वह भी छप्पर के नीचे बैठ गया। दूसरी पहर लगभग तीन बजे बरसात के दौरान अचानक छप्पर नीचे गिर पड़ा और युवती व बालक इसके चपेट में आ गए।

छप्पर गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए पीएचसी हैरिंगटनगंज पहुंचाया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई है। अस्पताल प्रशासन के मेमो पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।


Spread the love

Related posts