पीएम पोषण योजना के 4711 रसोइयों को सौगात, मानदेय बढ़कर हुआ 3000 रुपये

Spread the love

 

फोटो: महेंद्र गोंड

पीएम पोषण योजना के 4711 रसोइयों को सौगात, मानदेय बढ़कर हुआ 3000 रुपये

अयोध्या। सर्किट हाउस सहित ग्रामीण अंचलों में पीएम पोषण योजना के रसोइयों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रसोइयों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया और चेक भी वितरित किए गए। इस दौरान कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी रसोइयों को प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वक्ताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम पोषण योजना के रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर 2000 रुपये से 3000 रुपये कर दिया है। इससे अयोध्या जिले के 4711 रसोइयों को लाभ मिलेगा।

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पीएम पोषण योजना के इतिहास और उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मध्यान्ह भोजन योजना की शुरुआत वर्ष 2004 में हुई थी। इसके बाद वर्ष 2007 से उच्च प्राथमिक विद्यालयों को भी योजना में शामिल किया गया। वर्तमान में यही योजना पीएम पोषण योजना के नाम से संचालित की जा रही है।

फोटो: महेंद्र गोंड

योजना के तहत कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को विद्यालयों में गर्म-पका और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को पोषण उपलब्ध कराने के साथ यह योजना सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत कर रही है। इसमें रसोइयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे प्रतिदिन बच्चों के लिए भोजन तैयार करने में योगदान देते हैं।

समारोह में रसोइयों को सम्मानित करने के साथ उन्हें चेक और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद्र समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts