रक्षाबंधन 2026: गोसाईं गंज में प्रदेश के सबसे बड़े रक्षाबंधन कार्यक्रम की तैयारी, हजारों बहनें बांधेंगी राखी

Spread the love

रक्षाबंधन 2026: रक्षाबंधन कार्यक्रम में दिखेगी हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल, मुस्लिम बहनें भी बंधेगी रखी

अयोध्या। गोसाईं गंज विधानसभा क्षेत्र में रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश के सबसे बड़े रक्षाबंधन कार्यक्रम का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। समाजसेवी एवं अपना दल (एस) नेता प्रमोद सिंह की पहल पर 30 और 31 अगस्त को दो दिवसीय विशाल रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इसमें हजारों महिलाओं के शामिल होने की संभावना है।

30 अगस्त को राजू इंटर कॉलेज, टिकरी आगागंज बाजार और 31 अगस्त को मंगलम मैरिज लॉन, कोछा बाजार में कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम समाज की बहनों के शामिल होने की बात कही जा रही है। बहनें प्रमोद सिंह को राखी बांधकर भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और आपसी एकता का संदेश देंगी।

50 हजार महिलाओं की भागीदारी का दावा

प्रमोद सिंह इससे पहले भी बड़े सामाजिक आयोजनों के जरिए क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनके नेतृत्व में आयोजित विशाल नारी शक्ति सम्मेलन में दुरदुरिया पूजन हुआ था, जिसमें आयोजकों के मुताबिक करीब 50 हजार महिलाओं ने सहभागिता की थी। अब रक्षाबंधन पर हजारों बहनों को एक मंच पर जुटाकर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।

कई सामाजिक आयोजनों का आयोजन

प्रमोद सिंह की ओर से रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान, कंबल वितरण, विराट अंतरराष्ट्रीय दंगल, भारत आल्हा महोत्सव, महाकाल तीर्थ यात्रा और विशाल खेल महोत्सव सहित कई सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। समर्थकों का कहना है कि इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की है।

आयोजकों के अनुसार रक्षाबंधन कार्यक्रम का उद्देश्य केवल बड़ा आयोजन करना नहीं, बल्कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के माध्यम से समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देना भी है।


Spread the love

Related posts