Asmita Khelo India Women Hockey League Ayodhya

Spread the love

फोटो: महेंद्र गोंड

Asmita Khelo India Women Hockey League Ayodhya: मैथोडिस्ट ने जीती अस्मिता खेलो इंडिया महिला हाॅकी लीग

अयोध्या: अस्मिता खेलो इंडिया महिला हाॅकी लीग का आयोजन अयोध्या हॉकी द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में आयोजित किया गया, जिसमें मेथाडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग का विजेता होने का गौरव प्राप्त किया एवं उपविजेता रॉयल क्लब तथा तृतीय स्थान जवाहर नवोदय विद्यालय को प्राप्त हुआ।

उत्तर प्रदेश हॉकी के निर्देशन में अयोध्या हॉकी द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल के हॉकी स्ट्रो टर्फ पर आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया महिला हाॅकी लीग में 4 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश हॉकी संघ की उपाध्यक्ष एवं अयोध्या हॉकी की अध्यक्ष श्रीमती नीलम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया मुख्य अतिथि श्रीमती सिंह का अयोध्या हॉकी के सचिव परमेंद्र सिंह ने बुके प्रदान कर स्वागत किया।

हॉकी अयोध्या के सचिव परमेंद्र सिंह ने बताया कि लीग का उद्घाटन मैच मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज और जवाहर नवोदय विद्यालय के बीच खेला गया जिसमें मैथोडिस्ट ने जवाहर नवोदय विद्यालय को 4- 0 से पराजित किया मैथोडिस्ट की अपराजिता ने लगातार 2 गोल किया।

दूसरा मैच यूनियन क्लब एवं रॉयल क्लब के बीच खेला गया जिसमें रॉयल क्लब 3 -0 से विजेता बनी जिसमें मानसी कोमल एवं अंकिता ने 1-1 गोल किया लीग का तीसरा मैच मैथोडिस्ट बनाम यूनियन क्लब के बीच खेला गया जिसमें मैथोडिस्ट ने यूनियन क्लब को 2- 0 से पराजित किया ऋचा एवं विभा ने 1-1 गोल किया।

चौथा मैच नवोदय बनाम रॉयल क्लब के बीच खेला गया जिसमें रॉयल क्लब 1-0 से विजेता रही, पांचवां मैच मैथोडिस्ट बनाम रॉयल क्लब के बीच खेला गया जिसमें मैथोडिस्ट ने रॉयल क्लब को 2-0 से पराजित किया। छठवां मैच यूनियन क्लब एवं नवोदय विद्यालय के बीच खेला गया जिसमें नवोदय विद्यालय ने 1-0 से पराजित किया।

लीग का अंतिम मुकाबला मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज और रॉयल क्लब केबीच खेला गया जिसमें मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज विजेता रही। अस्मिता खेलो इंडिया महिला हाॅकी लीग के समापन के मुख्य अतिथि क्षेत्रिय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना रहे, इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि खिलाड़ियों का खेल कौशल सराहनीय रहा महिला हॉकी में भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार निखर रहा है हम उम्मीद करते है कि बेहतर खेल कौशल के आधार पर अयोध्या के खिलाड़ी भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश खो खो संघ के चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह, अभीषेक सिंह वॉलीबॉल के सहायक प्रशिक्षक मुकेश सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, अंकिता रत्न, खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक रोहित त्रिपाठी, ज्योति निषाद, अनमोल, मो एज़ाज़ आदि मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts