Ayodhya News : मोबाइल और बाइक के साथ दो गिरफ्तार 

Spread the love

Ayodhya News : नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार 

अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जो स्मार्टफोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस दर्ज रिपोर्ट की विवेचना में जुटी थी। इसी दौरान सुराग राशि के आधार पर वजीरगंज निकट निशांत पेट्रोल पंप निवासी 27 वर्षीय धीरज उर्फ अभिषेक यादव तथा वजीरगंज के ही कोटिया मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय मोहित उर्फ मंटू को गिरफ्तार किया गया। इन्होंने चोरी की वारदात कबूल की है और उनके पास से एक मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन बरामद हुआ है। दर्ज चोरी के मामले में बरामद की धारा बढ़ाते हुए दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया गया है।


Spread the love

Related posts