Ayodhya News : गोसाईगंज में निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा कस्बा

Spread the love

Ayodhya News :  भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा

गोसाईगंज, अयोध्या। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को गोसाईगंज कस्बे में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। रामबली नेशनल इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा में भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने की, जबकि यात्रा की अगुवाई पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश बादल ने किया।यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने पूरे उत्साह के साथ ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’, ‘घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा’ के नारे लगाए। इससे नगर का माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
यात्रा रामबली नेशनल इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, कटरा, भीटी तिराहा होते हुए वीर सावरकर ब्रिज पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस दौरान पूरा कस्बा भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से गूंजता रहा।तिरंगा यात्रा में अंजू पांडेय, प्रदीप जायसवाल, राममोहन भारती, विनीत सिंह बिन्नू, बजरंगी चौरसिया, प्रशांत कुमार,उत्कर्ष शेखर जायसवाल, शेखर वर्मा, राजन सोनी, विजय सोनी, मनीष वर्मा, सोमनाथ सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts