Ayodhya News : पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी और साजिश का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Ayodhya News : धोखाधड़ी बेईमानी और साजिश के एक मामले में आरोपी की थी तलाश  

अयोध्या। पश्चिम बंगाल प्रांत की पुलिस ने धोखाधड़ी बेईमानी और साजिश के एक मामले में काफी दिनों से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपों का नगर कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। पश्चिम बंगाल की पुलिस ट्रांजिट डिमांड लेकर आरोपी को हावड़ा लेकर रवाना हुई है।

बताया गया कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के थाना माली पानघोरा स्थित धर्मतला रोड निवासी रूपेश जायसवाल पुत्र इंद्र प्रसाद जायसवाल को हावड़ा पुलिस की धोखाधड़ी बेईमानी और साजिश के एक मामले में तलाश थी। यह प्रकरण गत वर्ष हावड़ा जिले में पंजीकृत कराया गया था। सुराग रस्सी में जुटी पश्चिम बंगाल की पुलिस में शुक्रवार को इस आरोपी को नगर को नगर कोतवाली पुलिस की मदद से फतेहगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस का कहना है हिरासत में दिए जाने के बाद पुलिस ने उसका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। मेडिकल परीक्षण के बाद हावड़ा जिले की पुलिस में अदालत से ट्रांजिट डिमांड लिया है और आरोपी को अपने साथ लेकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई है।


Spread the love

Related posts